Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ममता बनर्जी के खिलाफ हुए विपक्षी दल, पीएम मोदी से मुलाकात को बताया फिक्सिंग
    Breaking News Headlines राजनीति

    ममता बनर्जी के खिलाफ हुए विपक्षी दल, पीएम मोदी से मुलाकात को बताया फिक्सिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की दिल्ली यात्रा से विपक्षी दलों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस और वाम दल सीएम बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात को लेकर ‘मैच फिक्सिंग’ जैसे दावे कर रहे हैं। पार्टियां तृणमूल कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो के इस दौरे को प्रवर्तन निदेशालय की हालिया कार्रवाई से जोड़ रही हैं। सीएम बनर्जी चार दिनों के लिए राजधानी पहुंची हैं। वह यहां नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगी और अपनी पार्टी के सांसदों से भी मिलकर फ्लोर स्ट्रैटेजी तैयार करेंगी।

     

    बंगाल कांग्रेस के प्रवक्ता रित्जू घोषाल ने कहा, ‘यह मैच फिक्सिंग 2016 बंगाल विधानसभा चुनाव से जारी है। ईडी ने कोयला घोटाला मामले में अभिषेक बनर्जी से केवल दो बार पूछताछ की है। जबकि, सोनिया गांधी और राहुल से बगैर किसी आधार के नेशनल हेराल्ड मामले में हर रोज परेशान किया जा रहा है।’

     

    उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस को कमजोर करने के लिए भाजपा टीएमसी जैसी क्षेत्रीय पार्टियों को मजबूत कर रही है। टीएमसी ने गोवा और त्रिपुरा में चुनाव केवल विपक्षी दलों को बांटने के लिए लड़े थे।’ ‘दोस्त’ ममता बनर्जी से मार्गरेट अल्वा निराश, कहा- मैं उनके लिए लड़ी, हर जंग में साथ दिया

     

    इधर, सीपीआई (एम) के बंगाल सचिव मोहम्मद सलीम ने कहा, ‘यह मीटिंग मैच फिक्सिंग व्यवस्था का हिस्सा है, जो सालों से चल रही है। यह कहा जा रहा है कि बनर्जी, मोदी से राज्य की मांगों को लेकर चर्चा करना चाहती हैं। इस मामले में आमने-सामने की बैठक क्यों? नौकरशाहों को मौजूद रहना चाहिए। इससे पहले सचिव स्तरीय बैठक होनी चाहिए। यह सभी सैटिंग का हिस्सा है। जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता।’

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘बनर्जी हमेशा प्रधानमंत्री के साथ बैठक का फायदा उठाती हैं। वह लोगों को बताती हैं कि उन्होंने सभी परेशानियों को ठीक कर दिया है। हम उम्मीद करते हैं केंद्र उनकी योजनाओं में मदद नहीं करेगा।’ इधर, भाजपा के बंगाल प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा कि बैठक बनर्जी के लिए किसी तरह से मददगार नहीं होगी।

     

    गुरुवार को अपने भतीजे और टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ दिल्ली पहुंचीं बनर्जी शुक्रवार को पीएम मोदी से मिल सकती हैं। दरअसल, पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के कुछ दिन बाद हो रही इस यात्रा के चलते विपक्षी दल बनर्जी पर सवाल उठा रहे हैं। ईडी ने चटर्जी को शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। खास बात है कि राजधानी कोलकाता रवाना होने पर भी उन्होंने कोई बयान जारी नहीं किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आज, राहुल गांधी बोले- देश में 70 साल का लोकतंत्र 8 साल में खत्म हो गया
    Next Article प्रतिरोध मार्च को सफल बनाने को ले महागठबंधन की बैठक

    Related Posts

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    November 9, 2026

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Live Casino im Vegasino mit Evolution Gaming und Ezugi

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.