Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आज, राहुल गांधी बोले- देश में 70 साल का लोकतंत्र 8 साल में खत्म हो गया
    Breaking News Headlines राजनीति

    कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आज, राहुल गांधी बोले- देश में 70 साल का लोकतंत्र 8 साल में खत्म हो गया

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस ने मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी बढ़ाए जाने के विरोध में आज शुक्रवार को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है. कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेगी और प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी. इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कान्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा.

     

    राहुल गांधी ने कहा कि देश में आज लोकतंत्र नहीं है और इसकी रोज हत्या हो रही है. राहुल ने कहा कि मौजूदा समय में महंगाई और बेरोजगारी पर कोई बात करने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि देश में 70 साल का लोकतंत्र 8 साल में खत्म हो गया है. देश में इस समय चार लोगों की तानाशाही चल रही है.

     

    राहुल गांधी ने कहा कि संसद में जरूरी मुद्दों पर बहस नहीं हो रही है, साथ ही महंगाई और बेरोजगारी पर बोलने नहीं दिया जाता है. राहुल ने आगे कहा कि हम संस्थानों को स्वतंत्र रखते थे. जो केंद्र के खिलाफ कुछ बोलता है तो उसके खिलाफ सीबीआई और ईडी लगा देते हैं. उन्होंने कहा कि आरएसएस का आदमी हर संस्थान में बैठा है और संवैधानिक संस्थानों पर मौजूदा समय में आरएसएस का कब्जा है.

     

    उधर, दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली जिले में धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली पुलिस ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल को लिखे एक पत्र में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत नई दिल्ली जिले में निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए पार्टी को विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया.

     

    पत्र में कहा गया है कि विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से जानकारी मिली है कि आप अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को धरना प्रदर्शन करने वाले हैं. इस संबंध में आपको सूचित किया जाता है कि जंतर मंतर को छोड़कर नई दिल्ली जिले के पूरे क्षेत्र में सीआरपीसी की धारा 144 लागू है. सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात के कारणों और मौजूदा दिशानिर्देशों के मद्देनजर शुक्रवार को नई दिल्ली जिले के क्षेत्र में विरोध, धरना या घेराव की अनुमति नहीं दी जा सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleथाईलैंड में चोनबुरी में एक नाइट क्लब में आग लगने से 13 लोगों की मौत, 35 लोग झुलसे
    Next Article ममता बनर्जी के खिलाफ हुए विपक्षी दल, पीएम मोदी से मुलाकात को बताया फिक्सिंग

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.