Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र : नितिन गडकरी ने कहा- कांग्रेस में शामिल होने से अच्छा तो कुंआ में कूदकर मर जाऊं, पीएम मोदी की तारीफ
    Headlines राजनीति

    महाराष्ट्र : नितिन गडकरी ने कहा- कांग्रेस में शामिल होने से अच्छा तो कुंआ में कूदकर मर जाऊं, पीएम मोदी की तारीफ

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    महाराष्ट्र : नितिन गडकरी ने कहा- कांग्रेस में शामिल होने से अच्छा तो कुंआ में कूदकर मर जाऊं, पीएम मोदी की तारीफ
    नागपुर. केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता नितिन गडकरी ने कांग्रेस में शामिल होने के ऑफर पर कहा कि इससे बेहतर है कि कुंआ में कूदकर मर जाएं. एक कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने कहा कि एक बार एक नेता ने उन्हें कांग्रेस ज्वाइन करने का ऑफर दिया था. इसपर उन्होंने जवाब दिया था कि इस पार्टी का सदस्य बनने से अच्छा है कुंआ में कूदकर मर जाना.

     

     

    नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर शुक्रवार को महाराष्ट्र के भंडारा में एक सभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने भाजपा के लिए काम करने के अपने शुरुआती दिनों को याद किया. उन्होंने पार्टी की यात्रा के बारे में बात की. उन्होंने दिवंगत कांग्रेसी नेता श्रीकांत जिचकर द्वारा पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिए जाने की घटना को याद किया.

    कांग्रेस में शामिल होने से अच्छा है कुंआ में कूद जाऊं

    नितिन गडकरी ने कहा, जिचकर ने एक बार मुझसे कहा था- तुम बहुत अच्छे पार्टी कार्यकर्ता और नेता हो, अगर तुम कांग्रेस में शामिल होते हो तो बहुत अच्छा भविष्य होगा. लेकिन मैंने उनसे कहा कि मैं कांग्रेस में शामिल होने के बजाय कुंंआ में कूद जाऊंगा. मुझे भाजपा और इसकी विचारधारा पर गहरा विश्वास है. मैं इसके लिए काम करना जारी रखूंगा. नितिन गडकरी ने आरएसएस की सराहना की. मंत्री ने कहा कि क्रस्स् ने उनके अंदर मूल्यों को स्थापित किया. मंत्री ने आरएसएस की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के लिए किए गए अपने काम को भी याद किया.

     

     

     

    नरेंद्र मोदी के विजन से आर्थिक सुपर पावर बना भारत

    कांग्रेस के बारे में बात करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि स्थापना के बाद से यह पार्टी कई बार टूटी. उन्होंने कहा, हमें अपने देश के लोकतंत्र के इतिहास को नहीं भूलना चाहिए. कांग्रेस ने 60 साल तक शासन किया. इस दौरान कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन व्यक्तिगत लाभ के लिए शिक्षण संस्थानों की एक श्रृंखला खोली.
    गडकरी ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से आर्थिक सुपर पावर बना है. भारत का भविष्य बहुत बेहतर है. कांग्रेस ने अपने शासनकाल के 60 साल में जितना काम किया भाजपा ने 9 साल में उससे दो गुना काम किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवानपुर थाना परिसर में लगा जनता दरबार 2 मामले का हुआ निष्पादन
    Next Article सामाजिक दायित्व के निर्वहन करने वाले को जिला कांग्रेस ने सम्मानित किया

    Related Posts

    जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू का राष्ट्रीय पुरस्कार तक का सफर, टाटा स्टील फाउंडेशन ने निभाई अहम भूमिका

    July 24, 2026

    अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने डॉ. विजय कुमार अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद

    July 24, 2026

    जेपीएससी सदस्य जमाल अहमद पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, एसीबी जांच और पद से हटाने की मांग

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू का राष्ट्रीय पुरस्कार तक का सफर, टाटा स्टील फाउंडेशन ने निभाई अहम भूमिका

    अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने डॉ. विजय कुमार अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद

    जेपीएससी सदस्य जमाल अहमद पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, एसीबी जांच और पद से हटाने की मांग

    तुलसी भवन की श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, तथागत बनर्जी और बॉबी सिंह रहे प्रथम

    नीट पेपर लीक पर छात्रों के समर्थन में बोले बन्ना गुप्ता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

    छात्रों के मुद्दे पर भाजपा का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन

    नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

    मौसीबाड़ी से श्रीमंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ, बहुरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    नीट पेपर लीक मामले को लेकर जमशेदपुर में छात्रों का प्रदर्शन, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.