Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मध्य प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चुनाव से किया किनारा, नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
    Breaking News Headlines राजनीति

    मध्य प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चुनाव से किया किनारा, नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मध्य प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चुनाव से किया किनारा, नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
    छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किनारा कर लिया है. उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है. कमलनाथ एमपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं. माना जा रहा था कि वह फिर से मुख्यमंत्री की रेस लड़ेंगे लेकिन उनके मौजूदा ऐलान से पार्टी कार्यकर्ता भी हैरान हैं. सूत्रों के हवाले के मुताबिक, कमलनाथ ने हालांकि स्पष्ट किया है कि वह राज्य चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे. कमलनाथ विधानसभा चुनाव लड़कर अपना समय सिर्फ़ छिन्दवाडा में नहीं देना चाहते.

     

     

     

    माना जा रहा था कि कमलनाथ राज्य में कांग्रेस पार्टी के सीएम फेस हैं.राहुल गांधी ने शनिवार की एमपी रैली में कमलनाथ के सीएम कैंडिडेट होने का ऐलान किया था. सिंधिया के बीजेपी में जाने के बाद प्रचार-प्रसार की पूरी जिम्मेदारी सिर्फ़ कमलनाथ के कंधों पर है. कमलनाथ ने हाल ही में एक प्रेस कॉनफ्रेंस में उम्मीदवारों पर बात की थी. उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया है और बस लिस्ट जारी करने की देर है. उन्होंने कहा कि संबंधित कैंडिडेट को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है.

     

     

     

    राज्य विधानसभा चुनाव में कमलनाथ काफी एक्टिव नजर आ रहे थे. शुरू से ही वह राज्य में पार्टी का मोर्चा संभाले हुए थे. पार्टी को जीत दिलाने की जद्दोजहद में उन्होंने मतदाताओं को लुभाने वाले भी कुछ कार्यक्रम आयोजित किए. पूर्व सीएम को धीरेंद्र शास्त्री के लिए भी रेड कार्पेट बिछाना पड़ा. तभी से यह समझा जा रहा था कि कांग्रेस की तरफ से कमलनाथ ही चेहरा होंगे. हालांकि, यह फैसला खुद कमलनाथ का है या कांग्रेस पार्टी का, इस बारे में फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं किया जा सकता. हाल ही कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की खिल्ली उड़ाई थी. बीजेपी की दो लिस्ट में सीएम का ने सवाल उठाए. कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रमोद तिवारी ने इसे शिवराज सिंह चौहान का अपमान बताया. माना जा रहा था कि चुनाव में कमलनाथ मुख्यमंत्री को टक्कर देंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी के करीबी अजय माकन को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया कोषाध्यक्ष
    Next Article दिल्ली में ISIS मॉड्यूल का भंडाफोड़, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार , नॉर्थ इंडिया में बड़े हमले की थी तैयारी

    Related Posts

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    July 21, 2026

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    July 21, 2026

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 3 वाहन चोर गिरफ्तार; 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।।

    चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की मौत

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.