Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी के करीबी अजय माकन को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया कोषाध्यक्ष
    Breaking News Headlines राजनीति

    राहुल गांधी के करीबी अजय माकन को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया कोषाध्यक्ष

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राहुल गांधी के करीबी अजय माकन को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया कोषाध्यक्ष
    कांग्रेस ने रविवार को पवन कुमार बंसल की जगह अपने वरिष्ठ नेता अजय माकन को नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। माकन को राहुल गांधी का करीबी विश्वासपात्र माना जाता है और कुछ महीने पहले राजस्थान के प्रभारी कांग्रेस महासचिव के पद से इस्तीफा देने के बाद से उनके पास कोई पद नहीं था। कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा, ‘‘पार्टी अध्यक्ष ने अजय माकन को तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।” बयान में कहा गया, ‘‘पार्टी निवर्तमान कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल के योगदान की सराहना करती है।” अहमद पटेल के निधन के बाद बंसल को अंतरिम कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।बंसल को कांग्रेस के महत्वपूर्ण पद से अचानक हटाए जाने के बीच सूत्रों ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री बंसल कार्यालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे, क्योंकि मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में नयी कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के पुनर्गठन के बाद से वह कथित तौर पर नाराज हैं।

     

     

    सूत्रों का कहना है कि कोषाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति से पहले सीडब्ल्यूसी में स्थायी आमंत्रित सदस्य रहे बंसल को खरगे ने पार्टी में फिर से स्थायी आमंत्रित सदस्य बना दिया। उन्होंने कहा कि सीडब्ल्यूसी में स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त करते समय पार्टी की निर्णय लेने वाली शीर्ष संस्था, कार्य समिति में कोषाध्यक्ष के पद को ‘‘कमजोर” कर दिया गया। अहमद पटेल के निधन के बाद बंसल को अंतरिम कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। बंसल लगभग तीन वर्षों तक इस पद पर रहे।

     

     

    माकन ने अपनी नयी जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस नेतृत्व को धन्यवाद दिया और कहा कि वह अपनी नयी भूमिका ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। माकन ने सोशल मीडिया ‘एक्स’  पर पोस्ट में कहा, ‘‘मैं इस समय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में भाग लेने के लिए रायपुर में हूं। मुझे कांग्रेस के कोषाध्यक्ष के रूप में मेरी नियुक्ति की सूचना दी गई है। यह वास्तव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा, ‘‘मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी एवं संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल का आभार व्यक्त करना चाहता हूं।” माकन ने कहा, ‘‘मैं अपने नेताओं और पार्टी के कार्यकर्ताओं, दोनों को आश्वस्त करता हूं कि उनके अंशदान के संरक्षक के रूप में, मैं पूरी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करूंगा।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश: देवरिया में जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, 5 को मारी गोली, एक की पीट-पीटकर हत्या
    Next Article मध्य प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चुनाव से किया किनारा, नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.