Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यौन इच्छा बढ़ाने वाली कैप्सूल देकर 17 वर्षीय लड़की के साथ रेप, बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने के हुई मौत
    Breaking News Headlines अपराध

    यौन इच्छा बढ़ाने वाली कैप्सूल देकर 17 वर्षीय लड़की के साथ रेप, बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने के हुई मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अनूपपुर. मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एक व्यक्ति ने 17 वर्षीय लड़की को कथित तौर पर यौन इच्छा बढ़ाने वाली कैप्सूल खिलाया और उसके बाद उसके साथ बलात्कार किया, जिससे ज्यादा रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई. जिसके बाद मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उस पर इनाम की घोषणा की है.

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना अनूपपुर जिला मुख्यालय से करीब 28 किलोमीटर दूर राजेंद्रग्राम पुलिस थाना अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार एवं शनिवार की दरमियानी रात को हुई. कामोत्तेजक एक ऐसा पदार्थ है जो यौन इच्छा को बढ़ाता है. शहडोल जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) डीसी सागर ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है. सागर ने यहां मीडिया से कहा, पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए भरसक प्रयास कर रही है और उसके सिर पर 30,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई है.
    उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान यशवंत मरावी के रूप में हुई है, जो फरार है. राजेंद्रग्राम पुलिस थाना प्रभारी नरेन्द्र पाल ने बताया कि पुलिस को शनिवार को 17 वर्षीय युवती की मौत की सूचना मिली थी जिसके बाद मामला दर्ज किया गया. उन्होंने कहा कि जांच और शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि लड़की के साथ रेप किया गया और उसके गुप्तांग से बहुत ज्यादा रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हुई. पाल ने कहा, 20-22 साल के आसपास की उम्र के आरोपी ने लड़की के साथ बलात्कार करने से पहले उसे कुछ कामोत्तेजक कैप्सूल दिए थे.

    उन्होंने कहा कि पीड़िता को तेज दर्द तब हुआ जब वह शनिवार सुबह अपने घर लौटी और उसने मौत से पहले अपने परिवार की एक महिला सदस्य को आपबीती सुनाई. पाल ने बताया कि आरोपी पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 363, 366 एवं 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसी बीच, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने में पुलिस द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए राजेंद्रग्राम थाने पर लड़की का शव रखकर रविवार को प्रदर्शन किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिंदू बनते ही वसीम रिजवी के विवादित बोल- इस्लाम कोई धर्म नहीं, ये एक आतंकी गुट है जो 1400 साल पहले अरब में बना था
    Next Article परिवार में बेटी से ज्यादा विधवा बहू का अधिकार, सरकार अपने नियमों में करे बदलाव: इलाहाबाद हाईकोर्ट

    Related Posts

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    September 20, 2026

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    September 20, 2026

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    नंदीग्राम से निकली सियासी आवाज, क्या राहुल के साथ आएंगी ममता?

    ब्रिटिश संघ के विघटन की ओर? कार्डिफ समझौते ने खड़े किए सवाल

    सारदा विश्वविद्यालय की शोधार्थी आकांक्षा शर्मा ने प्राप्त की डॉक्टरेट डिग्री: इंदिरा गोस्वामी की साहित्यिक कृतियों पर किया व्यापक शोध

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    सोनारी विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे समाजसेवी राजकुमार सिंह, पूजा समिति का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.