Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी ने मोहा मन
    Headlines खबरें राज्य से धर्म पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी ने मोहा मन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी ने मोहा मन

    डॉन बॉस्को स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश
    (बेगूसराय) राष्ट्र संवाद ब्यूरो

    दुर्गा नवरात्र के पावन अवसर पर डॉन बॉस्को स्कूल, तेघड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने भक्ति गीत, गणेश वंदना, शिव तांडव स्तोत्र और मां दुर्गा के नौ स्वरूपों पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिषासुर वध की जीवंत झांकी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।

    बच्चों ने विभिन्न देवी स्वरूपों और पौराणिक पात्रों का सजीव अभिनय कर भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

    कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि श्रीधर सिंह ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की महिमा का वर्णन करते हुए भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देते हैं।

    इस अवसर पर शिक्षक अमरेंद्र कुमार, जीपी सर, राजा नाम सर, रूबी, सोनाली, मोना सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन पम्मी कुमारी ने किया। मां दुर्गा की आराधना के साथ समारोह का समापन हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाठा वाली दुर्गा मैया के माथे से नवमी के दिन गिरते हैं फूल
    Next Article भाकपा के पुराने संघर्षशील सदस्य कृष्णनंदन सिंह को लाल झंडा समर्पित कर दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    बोलानी में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम, पारदर्शिता और ईमानदारी पर जोर

    October 16, 2026

    नौ कन्याओं की मौजूदगी में सांसद जोबा माझी ने किया दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन

    October 16, 2026

    डांडिया की थाप पर थिरका शेन इंटरनेशनल

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोलानी में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम, पारदर्शिता और ईमानदारी पर जोर

    नौ कन्याओं की मौजूदगी में सांसद जोबा माझी ने किया दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन

    डांडिया की थाप पर थिरका शेन इंटरनेशनल

    खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, सूजी-मैदा के नमूने जांच को भेजे

    पति की मौत के डेढ़ साल बाद महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    डीसी-एसपी ने पूजा में “सुरक्षा” को फुल प्रूफ के लिए दिए निर्देश

    शंखध्वनि और ढाक की थाप से गूंजे कालीबाड़ी, बंगाली दुर्गोत्सव शुरू

    गम्हरिया में भारी वाहन की कार से टक्कर

    बुआई के वक्त किसानों को मिले गुणवत्तापूर्ण बीज, उचित दर पर खाद

    सड़क किनारे लावारिस टाटा 407 से 1035 लीटर विदेशी शराब बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.