Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » PM मोदी अफ्रीका के लिए रवाना, 15वें ब्रिक्स समिट में लेंगे हिस्सा, चीनी राष्ट्रपति से हो सकती मुलाकात
    Breaking News Headlines

    PM मोदी अफ्रीका के लिए रवाना, 15वें ब्रिक्स समिट में लेंगे हिस्सा, चीनी राष्ट्रपति से हो सकती मुलाकात

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 15वें ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जोहानसबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) रवाना हो चुके हैं. पीएम मोदी 24 अगस्त तक दक्षिण अफ्रीका में रहेंगे. इस दौरान वो कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी चीनी राष् बता दें कि 15वें ब्रिक्स सम्मेलन की अध्यक्षता दक्षिण अफ्रीका कर रहा है. दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर पीएम मोदी यहां का दौरा कर रहे हैं.

     

    दक्षिण अफ्रीका के दौरै के बाद पीएम मोदी ग्रीस की यात्रा करेंगे. प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस के निमंत्रण पर पीएम मोदी की यह पहली ग्रीस यात्रा होगी. बता दें कि पीएम मोदी 40 साल में ग्रीस की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे. 1983 में तत्कालिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने एथेंस की यात्रा की थी. इस दौरान दोनों देश व्यापार, इंवेस्टमेंट, डिफेंस और बुनियादी ढांचे में सहयोग पर चर्चा करेंगे.

     

    पीएम मोदी का कार्यक्रम- दिल्ली से पीएम मोदी सुबह 7.00 बजे जोहानसबर्ग के लिए रवाना होंगे. आज शाम को ही वह जोहानसबर्ग पहुंच जाएंगे. ब्रिक्स सम्मेलन की पूर्व संध्या पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
    शाम 5.15 (भारतीय समयानुसार) बजे प्रधानमंत्री मोदी जोहानसबर्ग पहुंचेंगे.
    शाम 7.30 बजे ब्रिक्स बिजनेस फोरम में भाग लेंगे. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के अलावा भारत से जाने वाले उद्योगपतियों का एक डेलीगेशन भाग लेगा.
    रात 9.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स नेताओं के रिट्रीट कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. यह कार्यक्रम क्लोज डोर होगा.

    बताया जा रहा है कि रिट्रीट कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात हो सकती है. इससे पहले बाली (इंडोनेशिया) में जी-20 सम्मेलन के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी. लगभग साल भर बाद दोनों देशों ने माना था कि मोदी-जीनपिंग की छोटी सी मुलाकात में सीमा विवाद पर भी चर्चा हुई थी.

    दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक की भी बात कही जा रही है. अगर यह द्विपक्षीय बैठक होती है तो मई 2020 में पूर्वी लद्दाख में सीमा पर गतिरोध के बाद यह इनके बीच पहली बैठक होगी. हालांकि आधिकारिक तौर पर विदेश सचिव ने कहा है कि मुलाकात का कार्यक्रम अभी फाइनल नहीं है.

    बता दें कि 2019 के बाद ब्रिक्स (ब्राजील-रूस-भारत-चीन-दक्षिण अफ्रीका) नेताओं की यह पहली फिजिकल प्रजेंस में होने वाली बैठक होगी. हालांकि, रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने पहले ही शिखर बैठक में हिस्सा लेने के लिए जोहानसबर्ग नहीं जाने की घोषणा की है. बता दें कि ब्रिक्स पांच विकासशील देशों का समूह है जो विश्व की 41 प्रतिशत आबादी, 24 प्रतिशत वैश्विक जीडीपी और 16 प्रतिशत वैश्विक कारोबार का प्रतिनिधित्व करता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेलंगाना: केसीआर इन दो जगहों से आजमाएंगे किस्मत, BRS ने काटे सात उम्मीदवारों के टिकट
    Next Article भगवानपुर प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार बने जदयू के युवा जिला अध्यक्ष।

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    June 7, 2026

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    June 7, 2026

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.