Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आठ माह पहले ही बनकर तैयार हुआ बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, योगी सरकार ने बचा लिए 1132 करोड़
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    आठ माह पहले ही बनकर तैयार हुआ बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, योगी सरकार ने बचा लिए 1132 करोड़

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश के सात जिलों को जोडऩे वाला बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे आठ माह पहले ही बनकर तैयार हो गया है और इसके निर्माण में योगी सरकार ने 1132 करोड़ रुपये बचा लिए हैं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते 12 जुलाई को आगरा-बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने वाले हैं. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश को पांचवां एक्सप्रेस-वे मिल जाएगा, जो कि बुंदेलखंड के दूरस्थ इलाकों को जोडऩे का काम करेगा.

    उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने 29 फरवरी 2020 को इस एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था. 296 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे महज 28 महीनों में ही बनकर तैयार हो गया, जबकि इसके लिए 36 महीनों का लक्ष्य तय किया गया था. कोरोना काल के दौरान लगी पाबंदियों के बावजूद यह प्रोजेक्ट तय समय से पहले ही पूरा हो गया.
    इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण में योगी आदित्यनाथ सरकार ने करीब 1,132 करोड़ रुपये की बचत भी की है, जो कि कुल अनुमानित लागत का 12.72 प्रतिशत है. अभी चार लेन में बने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को आगे चलकर छह लेन तक बढ़ाने की योजना है. यह एक्सप्रेस-वे राज्य के सात जिलों को जोड़ता है, जिसमें 13 इंटरचेंज प्वाइंट होंगे.इस नए एक्सप्रेस-वे की एक और खासियत यह भी है कि यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से इटावा के पास जुड़ेगा, जिससे दिल्ली-एनसीआर के साथ लखनऊ वालों को भी बुंदेलखंड तक सीधा रूट मिल जाएगा. बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे राज्य में बनने वाले डिफेंस कॉरिडोर की सफलता के लिए भी बेहद अहम है. बांदा और जालौन जिले में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए काम भी शुरू हो चुका है. वहीं दूसरी ओर चित्रकूट में यह एक्सप्रेस राष्ट्रीय राजमार्ग 35 पर खत्म हो रहा है, जो झांसी को प्रयागराज से जोड़ता है.
    यूपी एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ अश्विनी कुमार अवस्थी कहते हैं, यह नया एक्सप्रेस-वे सामाजिक और आर्थिक विकास के अलावा कृषि, पर्यटन और उद्योग के क्षेत्र में आय बढ़ाने के साथ-साथ बुंदेलखंड क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में मदद करेगा. यह दिल्ली-एनएसआर के लिए इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर के रूप में भी काम करेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचीन में चाबा तूफान का कहर: क्रेन डूबने से 12 लोगों की मौत
    Next Article सावन की रिमझिम बारिश में बदलाव की आहट!

    Related Posts

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    June 23, 2026

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    June 23, 2026

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.