Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के कद्दावर नेता जयनारायण सिंह एवं किशोरी लाल पंचतत्व में हुए विलीन, भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक दी गई अंतिम विदाई, पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव समेत कई नेतागण अंतिम यात्रा में हुए शामिल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    भाजपा के कद्दावर नेता जयनारायण सिंह एवं किशोरी लाल पंचतत्व में हुए विलीन, भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक दी गई अंतिम विदाई, पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव समेत कई नेतागण अंतिम यात्रा में हुए शामिल

    News DeskBy News DeskJuly 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा के कद्दावर नेता जयनारायण सिंह एवं किशोरी लाल पंचतत्व में हुए विलीन, भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक दी गई अंतिम विदाई, पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव समेत कई नेतागण अंतिम यात्रा में हुए शामिल

    जमशेदपुर। जनसंघ काल से भारतीय जनता पार्टी को सींचने वाले एवं जमशेदपुर में भाजपा के आधार स्तंभ जयनारायण सिंह एवं भाजपा गोविंदपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष किशोरी लाल मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। बिरसानगर निवासी जयनारायण सिंह एवं गोविंदपुर निवासी किशोरी लाल का भुइयांडीह स्थित बर्निंग घाट पर उनके सुपुत्र के द्वारा मुखाग्नि दी गयी।

     

    अंतिम संस्कार में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, पवन सिंह समेत पार्टी के सभी वरीय नेतागण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इससे पूर्व, बिरसानगर जोन नंबर 1 बी एवं गोविंदपुर एल आई जी हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास पर अंतिम दर्शन को भाजपा नेताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

     

    भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने दिवंगत नेताओं के पार्थिव शरीर पर सम्मानपूर्वक पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान आवास पर अंतिम दर्शन को आने वाले सभी लोगों की आंखें नम थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से अपने नेताओं को अंतिम विदाई दी।

     

     

    इस दौरान पूर्व सीएम रघुवर दास ने बिरसानगर में दिवंगत जयनारायण सिंह के घर जाकर एवं गोविंदपुर में दिवंगत किशोरी लाल के घर जाकर शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दोनों वरीय नेताओं के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत नेताओं ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में पूरी तन्मयता और समर्पित भाव से संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पार्टी के समर्पित और कर्मठ सिपाही के रूप में सदैव कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत रहेंगे

     

     

    । उनके आदर्शों और समर्पण की भावना को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व सीएम रघुवर दास ने परिजनों को ढाँढस बांधते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे एवं पूरा भाजपा परिवार परिवाजनों के साथ है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष गुँजन यादव समेत कई नेताओं ने अर्थी को कंधा दिया। अंतिम यात्रा में शामिल सांसद विद्युत महतो ने दोनों नेताओं के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों वरीय नेताओं का निधन न केवल पार्टी के लिये अपूरणीय क्षति है बल्कि जमशेदपुर महानगर भाजपा ने नीतिवान नेता खो दिया है। श्री महतो ने दिवंगत नेताओं के आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

     

     

    स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, देवेंद्र सिंह, मनोरंजन दास, राजहंस तिवारी, मिथिलेश सिंह यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, खेमलाल चौधरी, पंकज सिन्हा, विकास सिंह, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, मुकेश राय, पवन अग्रवाल, राजकुमार सिंह,

     

     

    संजीव सिंह, कमलेश सिंह, अमित अग्रवाल, कमलेश सिंह, बबलू गोप, पवन सिंह, हेमंत सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, मनीष पांडेय, इंदरजीत सिंह समेत सैकड़ों अन्य कार्यकर्ताओं ने नमन किया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोहरदा पेयजल आपूर्ति परियोजना का फेज-2 शुरू करने पर विचार हो रहा है: सरयू राय
    Next Article प्रधानमंत्री  वन्दना योजना की  जानकारी  के लिए दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण 

    Related Posts

    भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान: मोदी

    May 22, 2025

    प्रधानमंत्री ने भारत के सम्मान से समझौता किया: राहुल

    May 22, 2025

    भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा पाकिस्तान को: प्रधानमंत्री मोदी

    May 22, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान: मोदी

    प्रधानमंत्री ने भारत के सम्मान से समझौता किया: राहुल

    भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा पाकिस्तान को: प्रधानमंत्री मोदी

    जनता मध्य विद्यालय छोटागोविन्दपुर जमशेदपुर में चार अतिरिक्त वर्गकक्ष निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यांस

    मुख्तार अंसारी के आकस्मिक निधन पर पहुंचे झारखंड विधानसभा अध्यक्ष, दिया सांत्वना

    पाकिस्तान जब तक सीमा पार आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाता, तब तक सिंधु जल संधि निलंबित रहेगी: भारत

    25 मई को यादव भवन का विधानसभाध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो करेंगे उद्घाटन

    जयशंकर ने बर्लिन में भारतीय राजदूतों के क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

    मानगो में पानी के लिए जमकर हुआ बवाल

    नव्य-मानवतावादी विचार से ही जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.