Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में मदिरालय खुले लेकिन देवालय पर अब भी लागू है पाबंदी, ब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, किया शंखनाद
    Breaking News Headlines झारखंड

    झारखंड में मदिरालय खुले लेकिन देवालय पर अब भी लागू है पाबंदी, ब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, किया शंखनाद

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड में मदिरालय खुले लेकिन देवालय पर अब भी लागू है पाबंदी, ब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, किया शंखनाद

    कोरोना के कारण पूर्वी सिंहभूम सहित समूचे झारखंड में बंद पड़े मंदिरों को खुलवाने के लिए ब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने आंदोलन का बिगुल फूँक दिया है। बुधवार को ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के संस्थापक अध्यक्ष अप्पु तिवारी की अगुआई में विभिन्न मंदिरों के पुजारियों ने एकजुट होकर जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए अविलंब मंदिरों को खोलने की अनुमति के लिए निवेदन किया। ज्ञापन के माध्यम से सरकार का ध्यानाकर्षित कराते हुए बताया गया कि पुजारियों की हालत बिगड़ गई है। वित्तीय रूप से अत्यंत कमज़ोर हो चुके हैं। पूजा-पाठ कराकर आजीविका चलाना ही पुजारियों की दिनचर्या है, लेकिन कोरोना को लेकर झारखंड सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस में मंदिरों और पुजारियों को लगतार उपेक्षित रखा गया है। देश के विभिन्न राज्यों में बड़े मंदिर खुल चुके हैं, किंतु झारखंड में पुजारी लगातार सरकारी उपेक्षा का दंश झेल रहे हैं। ब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने कहा कि ना तो सरकार ब्राह्मणों को गुजारा भत्ता दे रही है, और ना ही मंदिरों को खोलने की अनुमति मिल रही हैं। ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष अप्पु तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता को ब्राह्मणों के हितों में चिंता करनी चाहिए। कई ब्राह्मण दाने दाने को मोहताज हैं। आर्थिक तंगी के कारण कईयों के सामने आत्महत्या करने जैसी स्थिति उतपन्न हो रही है। समय रहते सरकार को इस सम्बंध में उचित हस्तक्षेप करनी चाहिए। अप्पु तिवारी ने कहा कि अपरिपक्वता और उपेक्षा का आलम यह है कि झारखंड में मदिरालय खुले हैं, किंतु देवालयों को हेमंत सरकार ने बंद रखा है। कोविड के प्रभाव के बाद अब स्थिति सामान्य हो रही है लेकिन पुजारियों और मंदिरों के प्रति सरकार और प्रशासन के अलावे राजनीतिक पार्टियों की भी चिंता नहीं हैं। इधर ज्ञापन सौंपने पहुँचें पुजारियों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर शंखनाद कर के कुम्भकर्णी निंद्रा के सो रही सरकार को जागृत करते हुए अविलंब निर्णय लेने का माँग किया, अन्यथा की स्थिति में ज़ोरदार आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस दौरान विशेष रूप से अप्पु तिवारी, दिलीप पांडेय, अभिषेक ओझा, अरुण शुक्ला, जनार्दन तिवारी, नीरज दूबे, विजय ओझा, भूषण पांडेय, घनश्याम मिश्रा, अनिल पांडेय, ,साकेत पांडेय,भूषण पांडेय,हर्ष पांडे,रितिक चौबे,श्याम मिश्रा,सुदामा मिश्रा,राममाषंकर मिश्रा,सतीश झा,प्रभाकर पांडेय,सौभिक ओझा,निहाल दुबे,विजय झा,इंद्रजीत पांडेय,सूरज ओझा, सहित काफी संख्या में ब्राह्मण एवं पुजारी मौजूद रहें।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआठ राज्यों में बढ़ रही है ‘R’ वैल्यू, महामारी हो रही ताकतवर, सरकार ने दी बड़ी चेतावनी
    Next Article सावधान जमशेदपुर वालो,नही तो आप हो सकते है इनका शिकार.. सभी थाना प्रभारियों को छानबीन करने का निर्देश

    Related Posts

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    June 26, 2026

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    June 26, 2026

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, गिरिडीह में 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    जहानाबाद, अपने पिस्टल से गोली चलने से stf जवान की मौत।

    जमशेदपुर के चाकुलिया क्षेत्र में भोजन और पानी की तलाश में भटक रहा ‘रामलाल’ हाथी गुरुवार शाम चांडिल बांध की बायीं नहर की सर्विस सड़क पर पहुंच गया.

    जमशेदपुर: आजादनगर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर, हथियार बरामद

    रामगढ़ सदर अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी में एसी ब्लास्ट के बाद आग, सभी मरीज सुरक्षित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.