Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आठ राज्यों में बढ़ रही है ‘R’ वैल्यू, महामारी हो रही ताकतवर, सरकार ने दी बड़ी चेतावनी
    Breaking News Headlines

    आठ राज्यों में बढ़ रही है ‘R’ वैल्यू, महामारी हो रही ताकतवर, सरकार ने दी बड़ी चेतावनी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस एक बार फिर मजबूत होता नजर आ रहा है. इस बात के संकेत सरकार ने मंगलवार को दिए हैं. आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रिप्रोडक्शन नंबर या R वैल्यू 1 से ज्यादा हो गई है. आशंका जताई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं. R वैल्यू उन लोगों की संख्या का अनुमान लगाती है, जिन्हें औसतन एक संक्रमित व्यक्ति बीमारी पहुंचा रहा हो. 1 वैल्यू का मतलब है कि हर संक्रमित व्यक्ति औसतन एक और व्यक्ति को बीमार कर रहा है. वैल्यू 1 से ज्यादा होने का मतलब है कि महामारी ताकतवर हो रही है और मामले अभी बढ़ेंगे.

    कोविड-19 टास्क फोर्स के प्रमुख, डॉक्टर वीके पॉल ने कहा कि ज्यादा संक्रामक डेल्टा वेरिएंट के साथ रिप्रोडक्शन नंबर या आर वैल्यू में बढ़त का मतलब है कि भारत में महामारी का प्रकोप जारी है और यह अभी खत्म नहीं हुआ है. वहीं, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि 8 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में आर वैल्यू 1 से ऊपर जा चुकी है. इनमें हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर (1.4), लक्षद्वीप (1.3), तमिलनाडु, मिजोरम, कर्नाटक (1.2), केरल और पुडुचेरी (1.1) का नाम शामिल है.

    पॉल ने कहा, ‘हमें यह याद रखना होगा कि इस आंकड़े का 0.6 और इससे नीचे आना जरूरी है. अगर कुछ राज्यों में यह बढ़ रहा है, तो वास्तव में चिंता करने वाली बात है. यह बताता है कि वायरस फैलना चाहता है और हमें इसे रोकना होगा.’ इसके अलावा उन्होंने सबसे जोखिम आयुवर्ग वालों के टीकाकरण को लेकर भी चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा, ’45-60 आयुवर्ग में 52% लोगों को पहला डोज मिल गया है और 19.4% ने दूसरा डोज प्राप्त कर लिया है. 60 साल से ज्यादा के आयुवर्ग ने 55.6% ने पहला और 27% ने दूसरा डोज हासिल कर लिया है. बढ़ी उम्र एक रिस्क फैक्टर है.’

    उन्होंने कहा कि बुजुर्ग आयुवर्ग के टीकाकरण की रफ्तार बढ़ानी होगी. यह भविष्य में होने वाली बढ़त के लिए जरूरी तैयारी होगी. उन्होंने केरल में बढ़ रहे एक्टिव केस के आंकड़ों पर खास चिंता जाहिर की है. मंत्रालय ने कहा कि बीते तीन महीनों में पहली बार भारत में वीकली पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम रही है. 27 जुलाई और 2 अगस्त के बीच वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.98 फीसदी पर था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयोगी सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव, झांसी रेलवे स्टेशन को नई पहचान देने की तैयारी
    Next Article झारखंड में मदिरालय खुले लेकिन देवालय पर अब भी लागू है पाबंदी, ब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, किया शंखनाद

    Related Posts

    कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    June 26, 2026

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    June 26, 2026

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच शिष्टाचार और मानवीय मूल्यों की मिसाल

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच शिष्टाचार और मानवीय मूल्यों की मिसाल

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, गिरिडीह में 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    जहानाबाद, अपने पिस्टल से गोली चलने से stf जवान की मौत।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.