*लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर जूल्यस ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप*
जमशेदपुर 7 अक्टूबर – आज लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर जूल्यस ने जमशेदपुर ब्लड बैंक में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया! जिसकी जानकारी देते हुए लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर जूल्यस की अध्यक्ष प्रोमिता दास ने बताया कि आज के वक्त में रोज किसी ना किसी व्यक्ति को किसी ना किसी कारण से ब्लड की आवश्यकता पड़ ही रही है ऐसे में यह जरूरी है कि ब्लड बैंको में पर्याप्त रक्त मौजूद रहे! इसलिए आज हम लोगों ने इस ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया है ताकि लोगों को ब्लड के लिए भटकना ना पड़े! हम लोगों ने आज 55 यूनिट ब्लड संग्रहित किया! इस कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर जूल्यस के प्रोमिता दास, वर्षिका कुमारी, पी.सरकार, सुधा, श्रुति, सुभाष, एस.गांगुली, नोबल कुमार आदि लोग उपस्थित थे!