गोबिंद कुमार की रिपोर्ट
नावकोठी,बेगूसराय:विधान पार्षद राजीव कुमार ने जिला के विभिन्न प्रखण्डों में योजनाओं का उद्घाटन किया।इसी क्रम में नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत पहसारा पश्चिम वार्ड न० 6 में पीसीसी सड़क ढ़लाई का उद्धाटन राजीव कुमार विधान पार्षद एवं अनीता देवी प्रखण्ड प्रमुख के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।सज्जन साह के खेत से बबन सिंह के डेरा तक 675 फीट लंबाई में पीसीसी सड़क का ढ़लाई किया गया।इस सड़क की प्राक्कलित राशि 10 लाख 99हजार 950 रू० है। यह सड़क कृषकों एवं पशुपालकों के लिए अति आवश्यक है।यह पीसीसी सड़क ढलाई से क्षेत्र के किसानों में खुशी देखा जा रहा है। उद्घाटन समारोह में प्रमुख प्रतिनिधि राजन कुमार, श्याम नंदन सिंह, प्रोफेसर विभाकर सिंह, रामाशीष ठेकेदार, पंकज कुमार,आशुतोष कुमार, अभिषेक झा,राजीव पासवान, राजेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, नवीन कुमार मिश्रा, रामनंदन सिंह आदि गणमान्य उपस्थित थे।

