सांसद विधुत वरण महतो के नेतृत्व में हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण एस पी से मिले भाजपाई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। जिला परिषद् सूरज मंडल उनके परिवार सहित साथियों पर जानलेवा हमला करने वाले हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमशेदपुर के सांसद विधुत वरण महतो के नेतृत्व में भाजपाइयों का एक प्रतिनिधि मंडल जमशेदपुर के ग्रामीण एस पी से मिला तथा एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि एक सप्ताह बीतने के बावजूद भी पुलिसिया कार्रवाई कुछ नही हुआ है। 48 घंटे के अंदर यदि हमलावरों की गिरफ्तारी नही हुआ तो भाजपा जोरदार आंदोलन करेगी। विदित हो कि विगत रविवार को रात्रि में कांवड़ यात्रा के दौरान मुक्तेश्वरधाम हरिणा जाने के समय कैरासाई के समीप अज्ञात लोगों के द्वारा जीप सदस्य सूरज मंडल और उनके साथियों पर हमला कर लहूलुहान कर दिया गया था।
इस अवसर पर बाबुआ सिंह, सजीव सिंह, जीप सदस्य श्रीमती सविता सरदार, जिप सदस्य सुरज मंडल, मनोज कुमार सरदार, उपेन्द्रनाथ सरदार, गणेश सरदार, सनत सी, श्यामल महाकुड़, पिंटू पुरान, जगजीवन कर्मकार, पल्टु मंडल , समीरन पात्र, चंचल चक्रवर्ती, दुलाल मंडल,उत्पल बोस, प्रणव मंडल गोदा भकत, गुलशन सरदार भवतोष दास आदि उपस्थित थे |

