Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला मंच के क्षेत्रीय चुनाव की रणनीति पर ब्रह्मर्षि विकास मंच की बैठक
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    महिला मंच के क्षेत्रीय चुनाव की रणनीति पर ब्रह्मर्षि विकास मंच की बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महिला मंच के क्षेत्रीय चुनाव की रणनीति पर ब्रह्मर्षि विकास मंच की बैठक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि विकास मंच की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को टाउन क्लब सभागार में अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच की क्षेत्रीय इकाइयों के गठन और चुनाव की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने चुनाव को पारदर्शी बनाने और अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।


    अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने महिलाओं से आपसी मतभेद और गुटबाजी से ऊपर उठकर संगठित होने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि महिला मंच के चुनाव की विस्तृत रणनीति तैयार करने के लिए जल्द ही महिलाओं की अलग बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद क्षेत्रीय इकाइयों का गठन कर केंद्रीय समिति के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
    बैठक में ब्रह्मर्षि विकास युवा मंच के विस्तार पर भी चर्चा हुई। युवा मंच के संयोजक छक्कन चौधरी ने बताया कि सितंबर में युवा मंच का विस्तार किया जाएगा और अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा।
    बैठक में राज किशोर सिंह, राम उदय प्रसाद सिंह, अनिल ठाकुर,दीपु सिंह, पवन, धनंजय कुमार राय, सतीश कुमार सिंह, विनोद सिंह, राकेश सिंह, प्रमोद राय, श्रीनिवास, भास्कर, कृपाल तिवारी, परशुराम सिंह, आमोद कुमार, विजय, सुभाष, मुकेश कश्यप समेत विभिन्न क्षेत्रीय समितियों के पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन महासचिव जय कुमार ने किया।

    महिला मंच के क्षेत्रीय चुनाव की रणनीति पर ब्रह्मर्षि विकास मंच की बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद विधुत वरण महतो के नेतृत्व में हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण एस पी से मिले भाजपाई
    Next Article सोनारी भूतनाथ मंदिर में महिला की पांच लाख की सोने की चेन चोरी

    Related Posts

    सागर में जहरीली शराब से ग्यारह मौतें: शासन पर उठे ग्यारह सवाल

    September 8, 2026

    आदित्यपुर में प्लॉट से स्क्रैप तक सफेदपोश माफिया का कथित कब्जा: 20 साल से महिला उद्यमी संघर्षरत

    September 8, 2026

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सागर में जहरीली शराब से ग्यारह मौतें: शासन पर उठे ग्यारह सवाल

    आदित्यपुर में प्लॉट से स्क्रैप तक सफेदपोश माफिया का कथित कब्जा: 20 साल से महिला उद्यमी संघर्षरत

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    प्रेम प्रसंग में सिकंदर की हत्या, एक सप्ताह में खुलासा

    28 वर्षों की सेवा के बाद मुंशी यादव को विदाई

    काण्ड्रा में धान लदा पिकअप वैन पलटा, बड़ा हादसा टला

    बैंक ऑफ इंडिया का 121वां स्थापना दिवस मना

    शॉर्ट सर्किट से खरसावां थाना प्रभारी के चेंबर में लगी आग

    नूतनडीह में जमीन घेराबंदी की शिकायत, होगी मापी

    35 साल से रोजगार का इंतजार, यूसील को 15 दिन का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.