Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लैंड फॉर जॉब स्कैम: तेजस्वी यादव को ईडी ने जारी किया समन, 5 जनवरी को होगी पूछताछ
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    लैंड फॉर जॉब स्कैम: तेजस्वी यादव को ईडी ने जारी किया समन, 5 जनवरी को होगी पूछताछ

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लैंड फॉर जॉब स्कैम: तेजस्वी यादव को ईडी ने जारी किया समन, 5 जनवरी को होगी पूछताछ

    प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए एक नया समन भेजा है. उन्हें पांच जनवरी को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में बुलाया गया है. बता दें कि इससे पहले जांच एजेंसी के द्वारा तेजस्वी यादव को 22 दिसंबर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वो पूछताछ की प्रकिया में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे थे.

     

     

    बता दें कि तेजस्वी यादव ने बिहार से अपने पक्ष में बयान जारी किया था लेकिन, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें एक नया समन जारी करते हुए जांच एजेंसी के द्वारा पांच जनवरी को होने वाली पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इसके साथ ही जांच एजेंसी के द्वारा 27 दिसंबर को लालू प्रसाद यादव को पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित मुख्यालय में बुलाया गया है.

     

     

    दरअसल, जांच एजेंसी ईडी “जमीन के बदले नौकरी देने के फर्जीवाड़ा और मनी लॉन्ड्रिंग मामले” में इन दोनों आरोपियों से पूछताछ करना चाहती है. हालांकि, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव सहित लालू परिवार के कई सदस्यों से पहले भी जांच एजेंसी के द्वारा पूछताछ की जा चुकी है. लेकिन, पिछले कुछ दिनों कुछ ऐसे आरोपियों का बयान दर्ज हुए हैं जो लालू परिवार के बेहद करीबी हैं. उनके द्वारा दर्ज बयान के आधार पर लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से ईडी की टीम विस्तार से पूछताछ करना चाहती है.

     

     

     

    जमीन के बदले नौकरी देने का मामला करीब 600 करोड़ का
    जांच एजेंसी ईडी के सूत्रों के मुताबिक, जमीन के बदले नौकरी स्कैम का यह केस काफी गंभीर है. ईडी के सूत्रों के मुताबिक, मामला करीब 600 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का है. जांच पड़ताल के दौरान अब तक करीब 250 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित सबूतों को और अवैध लेनदेन सहित करीब 350 करोड़ की अवैध चल अचल संपत्तियों से संबंधित इनपुट्स इकट्ठा किए जा चुके हैं. इस मामले में जांच एजेंसी अब तक काफी महत्वपूर्ण सबूतों को इकट्ठा कर चुकी है. लेकिन, कानूनी प्रावधान है कि आरोपियों का बयान दर्ज करना और उसके जवाब का अध्ययन करना भी बेहद जरूरी होता है, लिहाजा इस केस में पिछले कुछ समय से लगातार पूछताछ के लिए कई आरोपियों को जांच एजेंसी द्वारा बुलाया जा रहा है.

     

     

    इसी साल 2023 में 25 मार्च को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई के द्वारा तेजस्वी यादव से और उसी दिन उनकी बड़ी बहन मीसा भारती से जांच एजेंसी ईडी द्वारा कई घंटों की पूछताछ कर चुकी है. सीबीआई द्वारा ये पूछताछ दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में की गई थी. जमीन के बदले नौकरी देने का ये मामला तो उस वक्त का है जब तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद यादव केन्द्रीय रेल मंत्री होते थे. उसी दौरान एक विशेष जाति समूह और बिहार के एक विशेष विधानसभा में रहने वाले कई लोगों को रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले में उसकी बेशकीमती जमीन लेने का आरोप है.जांच एजेंसी के मुताबिक, वही जमीन बाद में लालू प्रसाद के इशारे पर उनकी पत्नी राबड़ी देवी उनके पुत्र तेजस्वी यादव और मीसा भारती, हेमा यादव सहित अन्य बेटियों के नाम से की गई थी. जांच एजेंसी इस मामले में यही जानना चाहती है कि क्या इस मामले की जानकारी उन्हें थी या नहीं? इसके साथ ही लालू परिवार के कई सदस्यों के नाम से कई प्रॉपर्टी कैसे उसके नाम से हुई, इस तरह के कई सवाल हैं जिनका जवाब जांच एजेंसी पड़ताल करने में जुटी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंभा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन और रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वाधान में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन
    Next Article सरायकेला:कपाली के केंदडीह स्थित ए ई एम विद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक यूथ फेस्टिवल का हुआ समापन

    Related Posts

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    July 23, 2026

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    July 23, 2026

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.