Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य में घातक अनिश्चितता का वातावरण:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    राज्य में घातक अनिश्चितता का वातावरण:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    News DeskBy News DeskSeptember 15, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य में घातक अनिश्चितता का वातावरण:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    रांची : झारखंड में पिछले तीन हफ्तों से कायम सियासी सस्पेंस के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार अपराह्न् राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात कर उनसे स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने राज्यपाल से कहा कि राज्य में घातक अनिश्चितता का वातावरण बना हुआ है। ऐसे में राज्य का संवैधानिक प्रमुख होने के नाते लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए वह उचित कदम उठायें। राज्यपाल से मुख्यमंत्री की मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली।

    मुख्यमंत्री सोरेन ने राज्यपाल को एक पत्र भी सौंपा है। पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनकी विधानसभा सदस्यता को लेकर भारत के निर्वाचन आयोग का जो मंतव्य प्राप्त हुआ है, उसकी कॉपी उन्हें उपलब्ध कराई जाये और इस मामले में जल्द से जल्द सुनवाई की जाये।

    राज्यपाल को सौंपे गये पत्र में हेमंत सोरेन ने कहा है कि कि पिछले तीन हफ्तों से राज्य में असामान्य, अनापेक्षित एवं दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियां बनी हुई हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ऐसी भूमिका रची जा रही है कि पत्थर खदान खनन पट्टा लेने के कारण मुझे विधानसभा सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा। सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व निर्णयों का हवाला देते हुए कहा है कि खनन पट्टा लेने पर जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 9 ए के तहत अयोग्यता का मामला नहीं बनता है, लेकिन इसके बावजूद निर्वाचन आयोग ने उनके बारे में की गई शिकायत पर सुनवाई की है। उन्होंने कहा है कि बीते 25 अगस्त से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और राजभवन के कथित सूत्रों के हवाले से यह खबर मीडिया में चल रही है कि मुझे विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इस मामले में भ्रम दूर करने की मांग को लेकर विगत एक सितंबर को यूपीए के शिष्टमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की थी और उन्हें आवेदन सौंपा था। इस मामले में अब तक स्टैंड साफ नहीं हो पाया है।

    मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को लिखा है कि इस संबंध में व्याप्त भ्रम राज्यहित और जनहित में नहीं है। भारतीय जनता पार्टी इस भ्रम की स्थिति का इस्तेमाल करते हुए दलबदल के जरिए अनैतिक रूप से राज्य की सत्ता हासिल करने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का यह अनैतिक प्रयास कभी सफल नहीं होगा, क्योंकि उनकी सरकार को विधानसभा में लगभग दो तिहाई सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। विगत 5 सितंबर को उनकी सरकार ने विधानसभा के पटल पर अपना अपार बहुमत साबित किया है। विधायकों ने उनके नेतृत्व के प्रति पूर्ण निष्ठा और विश्वास व्यक्त किया है।

    मुख्यमंत्री सोरेन ने राज्यपाल से कहा है कि राज्य का संवैधानिक प्रमुख होने के नाते उनसे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए महती भूमिका निभाने की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने आग्रह किया है कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए घातक अनिश्चितता का वातावरण दूर करने के लिए इस मामले में शीघ्र सुनवाई करें

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला उपायुक्त ने राजस्व, समाज कल्याण, कल्याण, ग्रामीण विकास, खेल, आपूर्ति, कृषि, पशुपालन, जेएसएलपीएस, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत 17 विभागों के 51 योजनाओं की समीक्षा की, विकास कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    यू.सी.आई.एल के सीएसआर मद से सदर अस्पताल को मिले 5 एंबुलेंस, जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल

    May 13, 2025

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    May 13, 2025

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यू.सी.आई.एल के सीएसआर मद से सदर अस्पताल को मिले 5 एंबुलेंस, जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    विश्वकर्मा समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, प्रदीप शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर दो जीते

    पी एन बॉस एक बड़े विजनरी थे:डीबी सुंदर रमन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.