Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यपाल रमेश वैस से कुणाल षडंगी ने की शिष्टाचार मुलाक़ात JSSC नियमावली में संशोधन सह उड़िया भाषा के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार पर संज्ञान लेने का किया आग्रह।
    Breaking News Headlines झारखंड

    राज्यपाल रमेश वैस से कुणाल षडंगी ने की शिष्टाचार मुलाक़ात JSSC नियमावली में संशोधन सह उड़िया भाषा के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार पर संज्ञान लेने का किया आग्रह।

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्यपाल रमेश वैस से कुणाल षडंगी ने की शिष्टाचार मुलाक़ात

    JSSC नियमावली में संशोधन सह उड़िया भाषा के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार पर संज्ञान लेने का किया आग्रह

    राज्यपाल महामहिम रमेश बैस को उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राजभवन, रांची में अनुरोध-पत्र सौंपा।

    महामहिम के समक्ष कुणाल सारंगी ने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की दोषपूर्ण नियुक्ति नियमावली में संशोधन करते हुए हिन्दी, भोजपुरी, मगही, अंगिका इत्यादि को चयनित क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा श्रेणी में शामिल किया जाए। “नई नियमवाली के अनुसार यहां के स्थानीय अभ्यर्थी अगर झारखंड के बाहर से मैट्रिक या इंटरमीडिएट करते हैं तो परीक्षा में बैठने की पात्रता खो देते हैं। इसी तरह अगर कोई झारखंड के बाहर का व्यक्ति झारखंड में मैट्रिक या इंटरमीडिएट कर लेता है तो झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में बैठने की पूरी पात्रता रखता है। इसलिए इसमें परिवर्तन करते हुए यहां के युवाओं को समानता का अवसर प्रदान किया जाए। साथ ही झारखंड सरकार को निर्देश दिया जाए कि झारखंड के मूलवासियों के समुचित विकास की भावना के साथ स्थानीय नीति को लागू किया जाए।

    उड़िया भाषा से हो रहे सौतेले व्यवहार पर कुणाल ने भाषा की स्थिति से जुड़े कई विषयों को महामहिम के सामने रखा जिसमें भूमिज विद्रोह के नायक गंगा नारायण, चुआड विद्रोह के नायक रघुनाथ सिंह व ईस्ट ईंडिया कम्पनी का प्रतिरोध करने वाले राजा जगन्नाथ धल की मूर्ति घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में स्थापना, कोल्हान विश्वविद्यालय पीजी डिपार्टमेंट सह सभी कॉलेजों में स्वीकृत पदों पर उडिया अध्यापकों का पदस्थापन,
    सभी ईंटरमिडीएट कॉलेज तथा 10 प्लस टू हाई स्कूल में एक एक ओडिया अध्यापकों की नियुक्ति, चालू सत्र के अंदर भाषेतर 70 विषयों में प्रथम से दसम श्रेणी तक उड़िया माध्यमों के पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराना, द्वितीय राजभाषा घोषित होने के बावजूद अब तक ओडिया एकादमी की स्थापना नहीं होना, प्रमुख हैं।

    महामहिम ने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही इस गंभीर विषय पर सरकार से संवाद करेंगे जिसमें सभी वर्गों की चिंताओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

    प्रतिनिधिमंडल में जिला परिषद सदस्य श्री सुदिप्तो डे राणा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा, पलामू के सामाजिक कार्यकर्ता सन्नी शुक्ला, देवानंद झा भी शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवर्तमान समय में कस्टमर सैटिस्फैक्शन ही ब्रांड वैल्यू हैं: बन्ना गुप्ता
    Next Article सीनियर आईएएस इफ्तिखारुद्दीन ने बस्ती बचाने के लिए दिया था धर्म परिवर्तन करने का लालच, पीड़ित ने बताया सच   

    Related Posts

    जामताड़ा में तेज गर्मी ने ली कार को चपेट में, चलती वेगनआर में लगी आग, बाल-बाल बचे दंपती

    May 12, 2025

    गुमला के युवक ने पाक के पक्ष में सोशल मीडिया में किया प्रचार हिन्दू संगठनों में आक्रोश पुलिस ने लिया हिरासत में

    May 12, 2025

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    May 12, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा में तेज गर्मी ने ली कार को चपेट में, चलती वेगनआर में लगी आग, बाल-बाल बचे दंपती

    गुमला के युवक ने पाक के पक्ष में सोशल मीडिया में किया प्रचार हिन्दू संगठनों में आक्रोश पुलिस ने लिया हिरासत में

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    मधुपुर में यूट्यूबर मुदस्सिर अंसारी ने किया बिरियानी होटल का उद्घाटन, सैकड़ों लोगों की रही मौजूदगी

    सीएचसी जुगसलाई में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर रम्भा कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा कार्यक्रम आयोजित

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    कारोबारी चित्तरंजन मंडल पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

    रविवार रात रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा 17 की मौत कई लोग घायल

    बागबेड़ा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 175 लोगों में 10 लोगों का फ्री में मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा

    भोजपुरी आईडल के विजेता को नकद पुरुस्कार एवं एल्बम मे गाने का मौका – तोमर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.