Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आंगनवाड़ी कर्मचारियों पर हुए पुलिसिया जुल्म से नाराज कुणाल अधिकारियों को घेरा
    Breaking News Headlines झारखंड

    आंगनवाड़ी कर्मचारियों पर हुए पुलिसिया जुल्म से नाराज कुणाल अधिकारियों को घेरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 25, 2019Updated:September 25, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बहरागोड़ा। झामुमो विधायक, विधानसभा के सचेतक और झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षडंगी ने आज एक प्रेस वार्ता आयोजित करके कल हुई घटना पर अफसोस ज़ाहिर किया। उन्होंने कहा कि जब दुनिया में वार्ता से हर समस्या का हल निकलता है, तो संवैधानिक तरीक़े से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज क्यों किया गया? अगर हालात वाकई बेक़ाबू थे, तब भी, क्या पुलिस के पास वॉटर कैनन या आंसूगैस नहीं थे? लोकतंत्र में अपनी बात को शांतिपूर्वक ढंग से रखने का अधिकार सबको होता है और प्रशासन को इस बर्बरतापूर्ण व्यवहार का कोई अधिकार नही था।   

    इस घटना से खासे व्यथित कुणाल ने प्रशासन को सीधे तौर पर कटघरे में खड़ा करते हुए सवाल उठाया कि जिस जगह पर महीने भर से ज्यादा समय से सिर्फ महिलाएँ प्रदर्शन कर रही हैं, वहाँ पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी क्यों लगाई गई ? एसडीओ राँची समेत वैसे सभी पुलिस पदाधिकारियों पर जवाबदेही तय कर उन पर अविलंब कार्यवाही होनी चाहिए।

    एक तरफ हमारे समाज में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” की बात हो रही है, और दूसरी तरफ पुलिस के चंद पदाधिकारी निहत्थि महिलाओं पर लाठी चलाकर, इस अभियान को पलीता लगा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री महोदय से एक उच्चस्तरीय जांच करवा कर इस शर्मनाक घटना के दोषी प्रशासनिक पदाधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की माँग की। 

    प्रेस वार्ता में उपस्थित जिला पार्षद और झामुमो केंद्रीय कमिटि के सदस्य शिवचरण हांसदा ने कहा अगर ऐसे पदाधिकारियों पर कार्यवाही नहीं होती है, तो ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होगी और यह लोकतंत्र के लिए अच्छा संदेश नही होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यवाही नहीं होने पर झामुमो ज़ोरदार प्रदर्शन करने पर बाध्य होगा, और जल्द ही इसके तिथि की घोषणा की जाएगी।   

    झामुमो केंद्रीय कमिटि के सदस्य गोपन परिहारी  ने कहा कि आंगनवाड़ी की कर्मचारी हमारे अपने परिवार की सदस्य हैं, समाज का एक अभिन्न अंग हैं, इसलिए उनके प्रति पुलिस का यह सौतेला व्यवहार समझ के बाहर है। माननीय मंत्री लुईस मरांडी को जल्द से जल्द उनकी जायज़ माँगो पर पहल करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी को मिला ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड
    Next Article युवा वर्ग एकात्म मानववाद से प्रेरणा ले:सीएम रघुवर दास

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.