Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 14 घंटे में अपहृत 4 माह का बच्चा सकुशल बरामद
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कोवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 14 घंटे में अपहृत 4 माह का बच्चा सकुशल बरामद

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 14 घंटे में अपहृत 4 माह का बच्चा सकुशल बरामद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के कोवाली थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र के ढेगाम हाट बाजार से अगवा किए गए 4 माह के बच्चे को पुलिस ने महज 14 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया, जबकि एक महिला अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया गया है।

    घटना 11 जनवरी 2026 की है। रंगामटिया गांव निवासी प्रतिमा सरदार अपने बच्चों के साथ हाट बाजार में मुर्गी बेचने आई थीं। भीड़ अधिक होने के कारण उन्होंने अपनी 6 वर्षीय बेटी ममता सरदार को कुछ समय के लिए 4 माह के पुत्र इन्द्रदेव सरदार को गोद में रखने को कहा। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला बच्चे को लेकर फरार हो गई। शाम करीब छह बजे घटना की जानकारी मिलने पर परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग के निर्देश पर डीएसपी मुसाबनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने छापेमारी कर 14 घंटे के भीतर बच्चे को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला की पहचान झुमारानी मंडल (40 वर्ष), पति प्रभात मंडल, निवासी भेलाईडीह, थाना कोवाली के रूप में हुई है।

    बरामद बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया गया है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि मामले में अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। यह जानकारी उन्होंने सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

    14 घंटे में अपहृत 4 माह का बच्चा सकुशल बरामद कोवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर वन विभाग को बड़ी सफलता, वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
    Next Article टाटानगर स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की देरी का मुद्दा संसद तक पहुंचा, सांसद विद्युत वरण महतो ने रेल महाप्रबंधक को लिखा पत्र

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.