Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शर्मनाक, दुखद… गणतंत्र दिवस पर शर्मसार गणतंत्र
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से बिहार राजनीति राष्ट्रीय संवाद विशेष

    शर्मनाक, दुखद… गणतंत्र दिवस पर शर्मसार गणतंत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 26, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शर्मनाक, दुखद… गणतंत्र दिवस पर शर्मसार गणतंत्र

    देवानंद सिंह

    शर्मनाक, दुखद… गणतंत्र दिवस भी था, लालकिले का प्राचीर भी था, पर उसने तिरंगे से क्या सलूक किया

    तुम किसान हो नहीं सकते तुमने लाल किले के प्राचीर का अपमान किया है आज पूरे विश्व में भारत की शौर्य नहीं हिंसा देखी है जिस तरह तिरंगे का अपमान हुआ है वह माफी के लायक नहीं क्या राहुल गांधी ,प्रियंका गांधी ,योगेंद्र यादव और टिकैत यह बता सकते हैं कि तिरंगे का अपमान करने का अधिकार किसने दिया था किसानों के भेष में इन दंगाइयों को यह किसान नहीं भीड़ तंत्र के भेष में दंगाई थे सभी राजनीतिक दलों ने घटना की निंदा की है और कांग्रेस के युवराज ने अपने तरीके से इसकी निंदा की है तो फिर ये हुआ कैसे
    इस उपद्रव में 83 पुलिसकर्मी घायल हुए डीसीपी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई इसके जिम्मेदार कौन किसानों ने पूरे दिल्ली में बवाल काटा दंगों का मंजर देखकर रूह कांप रही थी आज की घटना को देखने के बाद यह महसूस होने लगा है कि यह किसान आंदोलन नहीं शाहीन बाग टू की तैयारी थी

    किसानों की मांगें हैं, आक्रोश है तो क्या शहर को मलबे में तब्दील करने की इजाजत दे दी जाए। ट्रैक्टर रैली के नाम पर कुछ भी तबाह करने पर मौन रहा जाए। प्रदर्शन उपद्रव में बदल रहा है, किसान जवानों को कुचल रहा है। तिरंगे झंडे को आसमान तक बुलंद करने वाली लाठी खाकीवालों को मारते-मारते तोड़ी जा रही है।

    किसानों ने ट्रैक्टर मार्च के नाम पर आज जो किया वो तस्वीरें सबके सामने हैं। किसानों ने पहले ऐलान किया था कि वो तिरंगे के सम्मान में ये रैली करेंगे और इससे गणतंत्र दिवस की शोभा में कोई कमी नहीं आएगी बल्कि इस बार का नजारा और भव्य होगा मगर जो कुछ भी हुआ वो निंदनीय है। किसानों ने पूरी दिल्ली में हड़कंप मचा दिया। आईटीओ से लगाकर लाल किले तक किसानों ने खूब उपद्रव किया।
    सोशल मीडिया पर वायरल

    सोशल मीडिया में ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिससे न चाहते हुए भी इस आंदोलन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उपद्रवी किसान लालकिले की प्राचीर पर लहराते झंडे की जगह सिख पंथ का झंडा लगाता हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि ऊपर पोल पर चढ़ रहे शख्स को नीचे से एक आदमी तिरंगा पकड़वाता है मगर वो प्रदर्शनकारी उस तिरंगे को भीड़ के ऊपर फेंक देता है। इसके बाद वो पंथ का झंडा पोल पर लहरा देता है।
    तिरंगे का अपमान क्यों?

    जिस तरह इस तिरंग को इस शख्स फेंक रहा है उससे तो अब सवाल उठता है कि क्या लाखों झंडे जो ये किसान लेकर ट्रैक्टर रैली में शरीक हो रहे थे वो क्या था। इस तरह तिरंगे का अपमान क्यों किया गया? सवाल यहां ये भी उठता है कि क्या कोई भी धर्म, संप्रदाय या किसी भी पंथ का झंडा तिरंगे से ऊपर हो सकता है क्या?

    ट्रैक्टर मार्च के नाम पर बवाल

    हर साल स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से राष्‍ट्रध्‍वज फहराते हैं। इस ऐतिहासिक इमारत की उसी प्राचीर पर गणतंत्र दिवस के दिन कोई और झंडा फहर रहा था। वजह यह थी कि कुछ प्रदर्शनकारी किसान सरकार को संदेश देना चाहते थे। ट्रैक्‍टर रैली में पर्याप्‍त हुड़दंग मचाने के बाद जब किसानों का जत्‍था लाल किले पहुंचा तो मानों यहां बवाल चरम पर पहुंच गया। कुछ उपद्रवी लाल किले की प्राचीर पर चढ़ गए। ठीक उसी जगह अपना झंडा फहरा दिया जहां हर साल तिरंगा फहराया जाता है। ये वही जगह है जहां खड़े होकर हर साल प्रधानमंत्री राष्‍ट्र के नाम संदेश देते हैं। संदेश तो आज भी दिया गया है, मगर यह संदेश किसी लिहाज से ठीक नहीं है। इस ऐतिहासिक स्मारक के कुछ गुंबदों पर भी झंडे लगा दिए।

    देर रात किसानों ने आरटीओ पर धरना देते हुए रास्ते को जाम किया है मीडिया कर्मियों पर हमला भी जारी है पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच थोड़ी थोड़ी देर में झड़प जारी है

     

    बहरहाल ट्रैक्टर रैली के दौरान पुलिस पर हमला करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है हरियाणा और पंजाब में हाई अलर्ट किया गया है देश के असली किसानों का राकेश टिकैट पर विश्वास भी डगमगाया है
    सवाल आंदोलन पर भी उठने लगे हैं और कांग्रेस की राजनीति पर भी देखना है कि कांग्रेस किस तरह इस भंवर जाल से निकल पाती है किसान संगठन इसे साजिश बता रहे हैं घुसपैठ बोल रहे हैं तो आपने विगत 2 महीने में क्या किया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन
    Next Article हैडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    बंगाल में पहली भाजपा सरकार: शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल | राष्ट्र संवाद

    May 10, 2026

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    May 10, 2026

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    May 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बंगाल में पहली भाजपा सरकार: शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल | राष्ट्र संवाद

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, विरोध पर अपराधियों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

    मेघाहातुबुरु में दर्दनाक घटना: ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

    क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड में आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के चार प्रशिक्षुओं का चयन

    शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, किताब वितरण में लापरवाही पर 7 बीपीओ को शो-कॉज

    सिदगोड़ा के बागुनहातु में घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को किया सम्मानित।

    बढ़ती गर्मी में राहत: पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने निजी टैंकर से निःशुल्क पेयजल सेवा शुरू की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.