Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कश्मीरः कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़, दो आतंकवादी मारे गए
    Breaking News Headlines

    कश्मीरः कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़, दो आतंकवादी मारे गए

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कश्मीरः कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़, दो आतंकवादी मारे गए
    कुपवाड़ा. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी और दो आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने यह जानकारी दी. सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा शुरू किए गए संयुक्त अभियान के तहत सतर्क सुरक्षा बलों ने बुधवार को सुबह कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी.’ सेना ने बताया कि दो आतंकवादियों को मार गिराया गया.

     

     

     

    गोलीबारी वाले स्थान पर हथियरों के भंडार का भंडाफोड़ कर वहां से चार एके राइफल, छह हथगोले एवं अन्य सामग्री बरामद की गई. सेना ने बताया कि अभियान अब भी जारी है. इससे पूर्व पुंछ में सेना और पुलिस की संयुक्त टीमों ने पुंछ के सुरनकोट इलाके के शींदरा टॉप में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात चार आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया. वहीं सोमवार को चक्का दा बाग इलाके में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया था. आतंकियों से बड़ी मात्रा में चीन और पाकिस्तान में बने हथियार व अन्य सामान बरामद हुआ.

     

     

     

    सेना के ऑपरेशन त्रिनेत्र-2 के अंतर्गत सोमवार की देर शाम को सुरनकोट के शींदरा ट़प के जंगल में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को घेर लिया. सोमवार की देर रात को आतंकियों एवं सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें मंगलवार को उजाला होने के साथ ही सुरक्षाबलों ने चार खूंखार पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकश्मीर: आतंकवादियों ने अनंतनाग में 2 प्रवासी मजदूरों पर की फायरिंग, आतंकियों की तलाश जारी
    Next Article कांग्रेस के खिलाफ कुछ भी न बोलना और न लिखना, सीएम केजरीवाल का आप नेताओं को संदेश

    Related Posts

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    June 8, 2026

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.