Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Flipkart ने शुरू की खास सेवा, 6 शहरों में ऑर्डर करने पर 90 मिनट के अंदर हो जाएगी डिलीवरी
    Breaking News Business Headlines

    Flipkart ने शुरू की खास सेवा, 6 शहरों में ऑर्डर करने पर 90 मिनट के अंदर हो जाएगी डिलीवरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart ने देश के छह और शहरों में अपनी हाइपरलोकल सर्विस ‘Flipkart Quick’ का विस्तार कर दिया है. इसका मतलब हुआ कि देश के छह और शहरों में फ्लिपकार्ट की सेवाएं सुपर स्पीड से मिलेगी. इन छह शहरों में दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, हैदराबाद और पुणे हैं. अब इन छह शहरों में लोगों को हर दिन उनकी जरूरत की चीजें फ्लिपकार्ट के जरिए जल्द से जल्द मिल जाएगी. इसके तहत ग्राहकों को ऑर्डर करने के महज 90 मिनट के भीतर उनके ऑर्डर की डिलीवरी हो जाएगी.

    फ्लिपकार्ट के इस फैसले का आज के समय में लोगों को बहुत फायदा मिलने वाला है क्योंकि दिल्ली और महाराष्ट्र में समेत कई राज्यों ने वीकेंड कर्फ्यू और लॉकडाउन लगाया हुआ है. हालांकि अधिकतर राज्यों ने ई-कॉमर्स के जरिए जरूरी सामानों की डिलीवरी को मंजूरी दिया हुआ है. इससे इन छह शहरों को कोरोना के चलते बंद हुई स्थिति में भी सामानों की डिलीवरी जल्द से जल्द होगी.

    ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपनी क्विक सर्विस पिछले साल बेंगलुरु में शुरू किया था. हाइपरलोकल डिलीवरी सर्विस के तहत फल, सब्जियां, डेयरी, मीट, ग्रॉसरी, मोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और बेबी केयर जैसी कैटेगरीज में 3 हजार से अधिक उत्पादों को ग्राहकों के पास जल्द से जल्द डिलीवर किया जाता है. इस सर्विस के तहत ग्राहकों को ऑनलाइन ऑर्डर करना होता है और उन्हें 90 मिनट के भीतर उनका ऑर्डर मिल जाता है या वो दो घंटे का स्लॉट अपनी सुविधा के हिसाब से बुक कर सकते हैं.

    फ्लिपकार्ट क्विक के लिए ई-कॉमर्स कंपनी ने निंजाकार्ट और अन्य लोकल वेंडर्स के साथ साझेदारी किया है. फ्लिपकार्ट क्विक के तहत डिलीवरी में सबसे बड़ी भूमिका ई-कॉमर्स कंपनी की स्ट्रैटेजिक लॉजिस्टिक्स पार्टनर शैडोफैक्स का है. फ्लिपकार्ट ने अपने बयान में कहा है कि उसकी हाइपरलोकल सर्विस को जल्द ही अन्य मेट्रोज और सिटीज में शुरू किया जाएगा. फ्लिपकार्ट के मुताबिक हाइपरलोकल के ग्राहकों को ऑनलाइन शॉपिंग एक्सपीरियंस में बढ़ोतरी होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहीरो मोटोकॉर्प का फैसला: 1 मई तक बंद रहेंगी सभी फैक्ट्रियां और मैन्युफैक्चरिंग प्लांट
    Next Article केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: रेमडेसिविर इंजेक्शन और कच्चे माल पर खत्म की कस्टम ड्यूटी

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.