Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Karnataka: बेंगलुरु में आईटी की रेड, फ्लैट में बिस्तर से मिले 42 करोड़, 5 चुनावी राज्यों में होनी थी फंडिंग
    Breaking News Headlines राजनीति

    Karnataka: बेंगलुरु में आईटी की रेड, फ्लैट में बिस्तर से मिले 42 करोड़, 5 चुनावी राज्यों में होनी थी फंडिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    Karnataka: बेंगलुरु में आईटी की रेड, फ्लैट में बिस्तर से मिले 42 करोड़, 5 चुनावी राज्यों में होनी थी फंडिंग
    बेंगलुरु. कर्नाटक में आयकर विभाग को छापामारी के दौरान बड़ी मात्रा में कैश मिला है. विभाग की ओर से राजधानी बेंगलुरु में छापा मारा गया था. यहां एक फ्लैट में बेड से राशि मिली है. बेड के नीचे 23 बक्सों में 42 करोड़ रुपये मिले हैं. सभी नोट 500 रुपये के हैं. मामले में विभाग की ओर से पूर्व महिला पार्षद और उसके पति से पूछताछ की जा रही है. सूत्रों ने बताया है कि ये पैसा पांच चुनावी राज्यों में फंडिंग के लिए जुटाया गया था.

     

     

    गौरतलब है कि कुछ ही दिन में राजस्थान, मिजोरम, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है. ये पैसा वहीं जाना था. इस पैसे को बेंगलुरु में सोने के आभूषण विक्रेताओं और दूसरे स्त्रोतों से जुटाया गया था. जिसके बारे में आयकर विभाग को इनपुट मिला था. आरटी नगर के पास आत्मानंदा कॉलोनी स्थित एक फ्लैट के बारे में विभाग को सूचना मिली थी. जिसके बाद विभाग की टीम ने रेड की. इसी दौरान 42 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई. बेड के नीचे 23 बक्सों में पैसा रखा गया था. सभी नोट 500-500 रुपये के मिले. विभाग के सूत्रों के अनुसार आरटी नगर में दो जगह रेड की गई थी, लेकिन ये राशि एक जगह मिली है. जब विभाग की ओर से छापा मारा गया, फ्लैट में कोई नहीं मिला. आईटी अधिकारियों की ओर से अभी फ्लैट के मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. बताया जा रहा है कि मामले में महिला समेत उसके पति से पूछताछ की जा रही है.

     

     

    भाजपा सरकार में ठेकेदारी संघ पर लगा था आरोप

    महिला पूर्व में पार्षद रह चुकी है. पार्षद का पति ठेकेदारी का काम करता है. जिसका ठेकेदार संघ में हिस्सा भी है. इस संघ पर भाजपा की पिछली सरकार में कमीशन का आरोप लग चुका है. आरोप था कि परियोजनाओं पर 40 फीसदी तक कमीशन वसूला गया था. वहीं, ठेकेदार की ओर से भी कई नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसप्ताहिक जनता मिलन में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग, व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं से उपायुक्त को कराया अवगत
    Next Article झारखंड मंत्रालय में पर्व -त्योहारों के दौरान विधि -व्यवस्था को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.