Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कंगना की सांसद सदस्यता बर्खास्त की जाये, उसने किया है पंजाब और सिख कौम का अपमान: भगवान सिंह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कंगना की सांसद सदस्यता बर्खास्त की जाये, उसने किया है पंजाब और सिख कौम का अपमान: भगवान सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कंगना की सांसद सदस्यता बर्खास्त की जाये, उसने किया है पंजाब और सिख कौम का अपमान: भगवान सिंह

    तमाचा कंगना के गाल पर भी बल्कि किसान विरोधी विचारधारा पर है: भगवान सिंह
    अभी नई नई पहली बार मंडी से चुनी गयी भाजपा सांसद कंगना रनौत को सांसद सदस्यता से तुरंत बर्खास्त करने के मांग करते हुए सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने कंगना रनौत को जुबान पर लगाम लगाने की सलाह दी है। भगवान सिंह ने सांसद कंगना द्वारा पुरे पंजाब में आतंकवाद बढ़ने के बयान से नाराज होकर तीखी प्रतिक्रिया दी। सीजीपीसी प्रधान ने इसे पुरे पंजाब और सिख कौम का अपमान बताया।

     

    इधर, सीआईएसएफ महिला जवान कुलविंदर कौर द्वारा कंगना रनौत पर थप्पड़बाजी घटना की खबर आग की तरह वायरल हो गयी और प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गयी हैं। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सीजीपीसी के अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह ने इसे किसान विरोधी विचारधारा पर प्रहार बताया है।

     

    शुक्रवार को इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भगवान सिंह ने कहा यह तमाचा कंगना रनौत के गाल पर नहीं बल्कि हर उस विचारधारा पर है जो किसान विरोधी है। भगवान सिंह ने आरोपी कुलविंदर कौर की सराहना करते हुए कहा की यह घटना क्रिया के विरुद्ध प्रतिक्रिया वाली बात है क्योंकि कुलविंदर कौर ने अपनी माँ और किसानों के आत्मसम्मान के लिए यह कदम उठाया है। भगवान सिंह ने कहा किसान आंदोलन को कुछ लोगों द्वारा झूठे प्रचार कर खालिस्तानी आंदोलन और भी पता नहीं क्या क्या नाम देकर बदनाम करने की कोशिश की गयी थी, इस क्रिया की प्रतिक्रिया हो होनी ही थी।

     

    गौरतलब है कि हाल ही में मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की सीट पर सांसद चुनीं गईं कंगना रनौत को गुरुवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर ने थप्पड़ जड़ दिया था। महिला जवान ने कंगना रनौत को थप्पड़ मारा है क्योंकि वह उनके किसान आंदोलन के दौरान दिए गए बयान से नाराज़ थीं।

     

    हालांकि आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है। जब कंगना रनौत चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहीं थीं उसी वक्त चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर यह घटना हुई है। कुलविंदर कौर जिन्होंने भाजपा सांसद और अभिनेत्री को थप्पड़ मारा उन्होंने दावा किया वह कंगना रनौत के उस बयान से अत्यधित व्यथित थी जिसमे कंगना ने कहा था कि कि लोग 100 और 200 रुपये के लिए किसानों के विरोध प्रदर्शन में बैठे हैं। जबकि आरोपी कुलविंदर की मां भी उस विरोध स्थल पर बैठी थीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकई पदाधिकारियों पर चलेगी विभागीय कार्रवाई, राज्य सरकार से मिली स्वीकृति
    Next Article नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने नौ जून को भारत की यात्रा करेंगे ‘प्रचंड’

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.