Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेपी नड्डा ने कहा, दुनिया में मोदी की प्रशंसा होती है तो कांग्रेसी नेताओं के पेट में दर्द होता है
    Headlines ओड़िशा राजनीति राष्ट्रीय

    जेपी नड्डा ने कहा, दुनिया में मोदी की प्रशंसा होती है तो कांग्रेसी नेताओं के पेट में दर्द होता है

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जेपी नड्डा ने कहा, दुनिया में मोदी की प्रशंसा होती है तो कांग्रेसी नेताओं के पेट में दर्द होता है
    ओडिशा के कालाहांडी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की बैठक पर निशाना साधते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया है. उन्होने कहा कि दुनिया में मोदी की प्रशंसा होती है तो कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द होता है.

     

     

    राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने आगे कहा कि कांग्रेस नेताओं को पसंद नहीं आता कि दुनिया में पीएम मोदी की प्रशंसा हो, देश की प्रशंसा हो. उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस नेताओं द्वारा मोदी के लिए सांप, बिच्छू, नीच, अनपढ़, चाय वाला जैसे शब्दों का प्रयोग करते हैं. लेकिन इन कांग्रेसियों को मालूम नहीं है कि तुम्हारे बोलने से कुछ नहीं होता है. देश की 140 करोड़ जनता नरेन्द्र मोदी के साथ है. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि मैं कांग्रेसियों को कहूंगा कि आओ मेरे साथ आंकड़ों के साथ चर्चा करो. आज अमेरिका कह रहा है कि 10 लाख लोगों को रोजगार देने का काम भारत कर रहा है. ये अनपढ़ कांग्रेसी नहीं जानते कि जब इकोनॉमी बढ़ती है तो रोजगार भी बढ़ता है, रोजगार के साधन भी बनते हैं. उन्होने कहा कि आजादी के अमृतकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक लक्ष्य तय किया है कि हम विकासशील देश नहीं आने वाले समय में हम विकसित राष्ट्र कहलाएंगे, विकसित राष्ट्र को आगे ले जाएंगे.

     

     

    विपक्षी एकता पर किया कटाक्ष-

    राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज बहुत आश्चर्य हो रहा है कि ये विपक्षी बिहार में गलबहियां कर रहे हैं. लेकिन ये भूल गए कि लालू प्रसाद यादव को राहुल गांधी की दादी ने 22 महीने के लिए जेल में डाला था. नीतीश कुमार 20 माह जेल की सलाखों के पीछे रहे. उन्होंने कहा कि आज पटना की धरती पर जब मैं राहुल गांधी का स्वागत करते हुए इनकी तस्वीरें देखता हूं तो लगता कि राजनीति में क्या से क्या हो गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचमथा में भूमि विवाद में घटित ट्रिपल मर्डर केस में फरार अपराधी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
    Next Article केरल: H1N1 वायरस से 13 साल के बच्चे की मौत

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    May 21, 2025

    हाँ मैं पागल हो गया पापा

    May 21, 2025

    मेरा भारत महान?

    May 21, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    हाँ मैं पागल हो गया पापा

    मेरा भारत महान?

    भीतर के दुश्मनों के खिलाफ सख्ती-चौंकसी बढ़ानी होगी

    राष्ट्रीय हित से जुड़े मामलों में सवाल उठाने के बजाय जिम्मेदारी समझना ज्यादा आवश्यक

    ’ए’ जोन की संगत ने निशान सिंह को दिया विजय का आशीर्वाद, कहा- निशान सिंह की सेवादारी पक्की

    भावनात्मक सशक्तिकरण और तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला आयोजित

    झारखंड में भाजपा ने आदिवासी परामर्शदातृ समिति (टीएसी) की बैठक का बहिष्कार करेगा

    मुसाबनी प्रखण्ड प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने राखा _ कॉपर में हरे_ भरे 50 पेड़ों की कटाई का जताया विरोध

    झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने राजेश शुक्ल को कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट का सदस्य बनाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.