Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा नेता दिनेश कुमार के ट्वीट पर खराब पड़े तीन हाई मास्ट लाइट को जेएनएसी ने किया दुरुस्त, दिनेश कुमार ने जताया आभार
    Breaking News Headlines झारखंड

    भाजपा नेता दिनेश कुमार के ट्वीट पर खराब पड़े तीन हाई मास्ट लाइट को जेएनएसी ने किया दुरुस्त, दिनेश कुमार ने जताया आभार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर:वैश्विक महामारी कोरोना ने जहां एक ओर लोगों को घरों में कैद कर दिया है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ता जनता के समस्याओं के प्रति सजग और गंभीर हैं। ताजा मामला जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में खराब पड़े हाई मास्ट लाइट से हो रहे समस्याओं पर है। जहां भाजपा महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पुर्वी विधानसभा अंतर्गत बिरसानगर क्षेत्र के जोन नंबर 3, राजकीय मध्य विद्यालय के समीप, जोन नंबर 9 के काली मंदिर परिसर में लगे हाई मास्ट लाइट और जोन नंबर 6 स्थित ज्ञानदीप स्कूल के समीप उराँव समाज के कई दिनों से खराब पड़े हाई मास्ट लाइट की मरम्मत करवाई। क्षेत्र में खराब पड़े लाइट के मामले में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से सूचना मिलने पर दिनेश कुमार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला उपायुक्त, जमशेदपुर अक्षेस से ट्विटर पर समस्या के निदान संबंधी आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने फ़ोन पर भी समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। उपरोक्त समस्या पर जमशेदपुर अक्षेस ने त्वरित पहल करते हुए तीनों खराब लाइटों को दुरुस्त कर दिया। भाजपा नेता दिनेश कुमार ने इस पहल के लिए जिला उपायुक्त एवं जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं पर भाजपा हमेशा गंभीर रहती है। लाइट के सुचारू रूप से प्रारंभ होने पर स्थानीय लोगों को राहत हुई है। उन्होंने विश्वास जताया है कि रोशनी बहाल होने से अंधेरे का फायदा उठाने वाले असामाजिक तत्व के ऊपर भी अंकुश लगेगा। ज्ञात हो कि विगत कई दिनों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खराब पड़े चापाकल और हाई मास्ट लाइट को सुचारु रूप से प्रारंभ करने में दिनेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने की जरूरतमंदो की मदद
    Next Article पंजाब में बिजली संकट बरकरार, बड़े उद्योगों को 10 जुलाई तक बंद रखने के आदेश

    Related Posts

    आज़ादी के बाद पहली बार डुमरिया को मिलने जा रहा अपना 30 बेड का अस्पताल, 18 अगस्त को उद्घाटन करेंगे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

    August 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिले विधायक संजीव सरदार, पोटका विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्घाटन का दिया निमंत्रण

    August 12, 2026

    सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार हाईवा; चालक गंभीर

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आज़ादी के बाद पहली बार डुमरिया को मिलने जा रहा अपना 30 बेड का अस्पताल, 18 अगस्त को उद्घाटन करेंगे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिले विधायक संजीव सरदार, पोटका विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्घाटन का दिया निमंत्रण

    सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार हाईवा; चालक गंभीर

    टाटा संस में नेतृत्व परिवर्तन की दस्तक

    संसद में हंगामा: सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से सवाल, जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को मिले दिशा, सपनों को मिले उड़ान

    *शांति का ट्वीट, लाठी का शासन!*

    संसद की कार्यवाही बाधित: जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    हेमंत सोरेन के ट्वीट और लाठीचार्ज के बीच झारखंड के छात्रों का दर्द

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को दिशा, सपनों को उड़ान – ललित गर्ग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.