जेएनएसी के महिला समिति को एक लाख का ऋण स्वीकृत
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं नगरीय प्रशासन निदेशालय, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार से प्राप्त निर्देश एवं जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार से प्राप्त मार्गदर्शन के आलोक में दीनदयाल अंत्योदय योजना –
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के एसईपी घटक के तहत गोलमूरी थाना क्षेत्र के इंडियन बैंक द्वारा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति क्षेत्रान्तगर्त महिला समुहों को एक लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया है। इंडियन बैंक के गोलमूरी शाखा द्वारा टुइलाडुंगरी, गोलमूरी अवस्थित सहाय महिला समिति को व्यवसाय के लिए एक लाख ₹ निर्गत किया गया है।
ऋण स्वीकृति कार्य में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सामुदायिक संगठनकर्ता आशिया अहमद खान उपस्थित रहे।