Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन मजबूती पर जोर
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन मजबूती पर जोर

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    चांडिल प्रखंड के भुईयाडीह स्थित झामुमो कार्यालय परिसर में सोमवार को ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

    बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ विधायक सविता महतो शामिल हुईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत एवं बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार जनता के बीच रहना होगा।

    बैठक में एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) एवं आगामी जनगणना को लेकर भी चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर लोगों को जागरूक करें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे।

    जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो ने, संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती का जोर पर बल देते हुए, कार्यकर्ताओं को सुझाव दिए.

    बैठक में संगठन विस्तार, पंचायत स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने एवं आगामी रणनीतियों पर भी मंथन किया गया। मौके पर गुरुचरण किस्कू, चारुचंद किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, सुधीर किस्कू,मोहन कर्मकार,बुद्धेश्वर महतो काबलू महतो, बैद्यनाथ टुडू, पिंकी लायेक, कृष्णा किशोर महतो, सचिन गोप, निताई उरांव, अमित सिन्हा, सैय्यद सलाउद्दीन समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईचागढ़ में कानून बेअसर! थाना की निगरानी में रखा 8 हजार सीएफटी अवैध बालू बालू रातों-रात उड़ाया, माफियाओं ने
    Next Article जिला प्रशासन जामताड़ा के पहल पर हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में प्रशिक्षित एवं इंटर्नशिप हेतु चयनित युवाओं ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार से मिलकर जताया आभार

    Related Posts

    ड्रग्स और सट्टेबाजी पर सरयू राय सख्त, एसएसपी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

    October 22, 2026

    बागबेड़ा कॉलोनी में कचरा उठाव शुक्रवार से होगा नियमित, बीडीओ ने दिए निर्देश

    October 22, 2026

    ड्रग्स और सट्टेबाजी पर सरयू राय का सख्त रुख, एसएसपी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

    October 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ड्रग्स और सट्टेबाजी पर सरयू राय सख्त, एसएसपी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

    बागबेड़ा कॉलोनी में कचरा उठाव शुक्रवार से होगा नियमित, बीडीओ ने दिए निर्देश

    ड्रग्स और सट्टेबाजी पर सरयू राय का सख्त रुख, एसएसपी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

    संरा की रिपोर्ट में दाऊद की डी-कंपनी को ‘भारत स्थित’ गिरोह बताया गया, नयी दिल्ली ने जताई आपत्ति

    फ्रांस में अशांति और कर्फ्यू के बीच भारत ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी

    प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी

    अमेरिका का बड़ा एक्शन, सरकारी सिस्टम से DeepSeek हटाने का आदेश, चीन को डेटा लीक होने का खतरा बताकर लगाई रोक

    सीजेपी नेताओं को नहीं मिली राहत, वापस ली याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद लिया फैसला

    भुवनेश्वर कुमार के अनुभव से मजबूत होगी टीम इंडिया की गेंदबाजी, श्रेयस अय्यर ने बताई वापसी की अहमियत

    SBI डेटा लीक में नया अपडेट 3,897 ग्राहकों की जानकारी उजागर होने की पुष्टि, साइरिसिम पर अब भी सस्पेंस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.