Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड का कुख्यात अपराधी अमन साहू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    झारखंड का कुख्यात अपराधी अमन साहू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

    News DeskBy News DeskMarch 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची । यूपी की तर्ज पर झारखंड में भी अब अपराधियों की गाड़ी पलटने लगी है झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में गैंगस्टर अमन साव मारा गया है. मुठभेड़ उस वक्त हुई जब अमन साव को रायपुर जेल से लाया जा रहा था.

    जानकारी के मुताबिक, अमन साव को झारखंड एटीएस छत्तीसगढ़ के रायपुर से वापस लेकर लौट रही थी. इसी क्रम में पलामू के चैनपुर और रामगढ़ थाना के बीच अन्धारी ढोढा में अमन साव के गिरोह ने पुलिस वाहन पर बम से हमला कर दिया. इस दौरान अमन साव जवान का राइफल छीनकर भाग रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया.

    इस दौरान पुलिस पर अमन साव ने फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की. पुलिस के जवाबी कार्रवाई में अमन साव को गोली लगी और उसकी मौत हो गई है. फायरिंग में एक जवान के पैर में भी गोली लगी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं.

    दरअसल, अमन साव पूरे झारखंड के लिए सिर दर्द बना हुआ था और पूरे झारखंड में 100 से भी अधिक आपराधिक घटनाएं के मामले दर्ज हैं. पलामू पुलिस की एक बड़ी टीम इलाके में कैंप कर रही है और हालात का जायजा ले रही है. सिर्फ पलामू में एक दर्जन से भी अधिक बड़े आपराधिक घटनाओं के मामले अमन साव पर दर्ज थे. अमन साव पर पलामू में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट, नेशनल हाईवे पर फोरलेन कार्य पर रंगदारी के लिए फायरिंग करवाने का आरोप है. इसके अलावा अमन साव पर लातेहार के बालूमाथ के इलाके में कई बड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा जमशेदपुर महानगर ने अटल विरासत सम्मेलन का किया आयोजन
    Next Article रामनवमी की तैयारी को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन क्षेत्र में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया, री-डेवलपमेंट योजना के तहत 32 दुकान व मकान ध्वस्त

    January 16, 2026

    बिष्टुपुर के सीएच एरिया में दिनदहाड़े उद्यमी देवांग गांधी के बेटे कैरव का अपहरण, विहिप ने प्रशासन से सुरक्षित बरामदगी की मांग की

    January 16, 2026

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    January 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटानगर स्टेशन क्षेत्र में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया, री-डेवलपमेंट योजना के तहत 32 दुकान व मकान ध्वस्त

    बिष्टुपुर के सीएच एरिया में दिनदहाड़े उद्यमी देवांग गांधी के बेटे कैरव का अपहरण, विहिप ने प्रशासन से सुरक्षित बरामदगी की मांग की

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय से एसी का आउटर यूनिट चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएलसी ने टाटा पावर प्रबंधन से मांगा जवाब, मजदूरों में आक्रोश

    कैरव गांधी के लापता होने पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिजनों से की मुलाकात, पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग

    कैरव गांधी अपहरण मामले में सरयू राय ने डीजीपी और एसएसपी से बात की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.