Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यपाल, झारखंड चाकुलिया में कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हुईं शामिल, स्व. पुरुषोत्तमदास झुनझुनवाला की प्रतिमा का किया अनावरण
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति शिक्षा

    राज्यपाल, झारखंड चाकुलिया में कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हुईं शामिल, स्व. पुरुषोत्तमदास झुनझुनवाला की प्रतिमा का किया अनावरण

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राज्यपाल, झारखंड चाकुलिया में कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हुईं शामिल, स्व. पुरुषोत्तमदास झुनझुनवाला की प्रतिमा का किया अनावरण

    माननीय राज्यपाल के हाथों कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को मिला प्रशस्ति पत्र

    कार्यक्रम में आयुक्त कोल्हान प्रमंडल, डीआईजी कोल्हान प्रमंडल, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी पूर्वी सिंहभूम, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद

    माननीय राज्यपाल, झारखंड श्रीमति द्रौपदी मुर्मू चाकुलिया में कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा आयोजित स्व. पुरुषोत्तमदास झुनझुनवाला की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं । इस मौके पर माननीय राज्यपाल ने कार्यस्थल स्थल पर गो-सेवा किया तथा समस्त जनों को गो-सेवा के प्रति प्रेरित किया । माननीय राज्यपाल श्रीमति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड गौ सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष रहे स्व. पुरुषोत्तम दास झुनझुनवाला के सम्मान व श्रद्धांजलि देने हेतु चाकुलिया में उनके प्रतिमा अनावरण करना मेरे लिए हर्ष का विषय है । उन्होंने कहा कि व्यक्ति की जीवन आयु सीमित होती है परन्तु व्यक्तित्व की कोई जीवन आयु नहीं होती है अतः सच्चे कर्मों को सदैव याद रखा जाता है एवं उनके पदचिन्हों पर चल कर उन्हे सदैव जीवित रखा जाता है । माननीय राज्यपाल ने कहा कि स्व पुरुषोत्तम दास जी के जीवन के सिद्धांतों से मेरे जीवन को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ इसलिए मैं चाहती हूं कि उनके प्रतिमा अनावरण के माध्यम से सभी लोगों का जीवन मार्गदर्शित हो सके तथा उनके पदचिन्हों पर चल स्वयं के जीवन एवं समाज को बेहतरीन स्वरूप दिया जा सके । यहां उपस्थित सभी लोग भाग्यशाली है क्योंकि इनके जीवन को आप सभी ने सामने से देखा एवं अनुभव किया है। माननीय राज्यपाल ने स्व. झुनझुनवाला के व्यक्तित्व व उनके द्वारा किए गए विशेष कार्यों पर अपने विचार रखे । उन्होंने कहा कि अनेक कुशलताओं से परिपूर्ण स्व. झुनझुनवाला ने चाकुलिया स्थित मॉडर्न हाई स्कूल की स्थापना की, साथ ही विदेशों में भी भारतीय संस्कृति का प्रचार करने जैसे अन्य बहुत सारे महान समाज सेवा कार्य हेतु अपने जीवन को समर्पित किया। गौ सेवा के मार्ग में विशेष ख्याति प्राप्त की एवं अन्य लोगों को भी इस दिशा में उनके द्वारा मार्गदर्शन किया गया वहीं गौमूत्र से औषधि बना कर सैंकड़ों लोगों को स्वास्थ्य लाभ भी दिया । माननीय राज्यपाल ने कहा कि “गौ सेवा परम धर्म है ” अतः गौ सेवा करना स्वयं की माता के सेवा करने के तुल्य है तथा गौ सेवा के साथ साथ प्रकृति की सेवा करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है । उन्होने कहा कि इंडस्ट्री लगाना उचित है लेकिन प्रकृति को संवारना एवं सहेजे रखना भी हम सबकी जिम्मेदारी है । साथ ही नदियों की निर्मलता बनी रहे इस संबंध में भी माननीय राज्यपाल ने अपने संवेदनशील विचार रखे, उन्होनें कहा की नदी को हम माता कहते हैं, आवश्यक है कि नदियों की पूजा के साथ साथ उनकी स्वच्छता का भी ध्यान रखें। नदियां बहुपयोगी होती हैं जिनसे हम पीने के साफ स्वच्छ पेयजल के साथ साथ अन्य आवश्यकताओं पर भी निर्भर रहते हैं।

    माननीय राज्यपाल द्वारा स्व. पुरुषोत्तमदास झुनझुनवाला की जीवनी पर एक पुस्तक का विमोचन किया गया । साथ ही कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया । माननीय राज्यपाल के हाथों नगर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, निदेशक एनईपी, निदेशक डीआरडीए, जिला परिवहन पदाधिकारी, एसडीओ घाटशिला, बीडीओ मुसाबनी एवं बीडीओ धालभूमगढ़ को प्रशस्ति पत्र मिला ।

    माननीय राज्यपाल द्वारा मुख्य कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात ध्यान फाउंडेशन स्थित गोशाला का भ्रमण कर गोसेवा किया गया तथा समर्पित भाव से सेवा कार्य कर रहे गोसेवकों की हौसला अफजाई की।

    कार्यक्रम में कोल्हान प्रमंडल आयुक्त  मनीष रंजन, डीआईजी राजीव रंजन, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री सूरज कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. तमिल वणन, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुभाष चंद्र जाट, उप विकास आयुक्त श्री परमेश्वर भगत, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, निदेशक डीआरडीए, निदेशक एनईपी, एसडीओ घाटशिला जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, बीडीओ चाकुलिया/मुसाबनी/धालभूमगढ़/ व सीओ घाटशिला तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पोलियो ड्राप पिलाकर की राज्यस्तरीय पोलियो अभियान की शुरुआत
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 28, 2026

    हजरत मुहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जुगसलाई थाने में शिकायत, एफआईआर की मांग

    June 28, 2026

    बेंगलुरु में इंटक की 316वीं वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    हजरत मुहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जुगसलाई थाने में शिकायत, एफआईआर की मांग

    बेंगलुरु में इंटक की 316वीं वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब में शनिवार देर रात युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान एक युवक के पेट में चाकू मार दिया गया, जबकि दूसरा युवक भी मारपीट में घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवकों और युवतियों का एक समूह डबल डाउन क्लब में पार्टी कर रहा था। इसी दौरान डांस फ्लोर पर मौजूद दूसरे गुट के कुछ युवकों ने कथित रूप से युवतियों पर अभद्र टिप्पणी की और छेड़खानी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। स्थिति बिगड़ने पर क्लब के बाउंसरों ने दोनों पक्षों को क्लब से बाहर निकाल दिया। लेकिन बाहर भी विवाद शांत नहीं हुआ और दोनों गुटों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर दूसरे पक्ष के युवक के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल टीएमएच भेजा। पुलिस ने मारपीट में शामिल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस विवाद के वास्तविक कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। *बॉक्स* टीएमएच पहुंचकर विकास सिंह ने चाकूबाजी में घायल युवकों का जाना हाल, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में बीती रात हुई चाकूबाजी की घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह रविवार को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचे और इलाजरत घायल युवकों का हालचाल जाना। इस दौरान विकास सिंह ने बताया कि चाकूबाजी में घायल हिमांशु सिंह की स्थिति अभी भी काफी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हिमांशु उनके गुरुद्वारा रोड मोहल्ले का दामाद है। वहीं, घटना में घायल दूसरे युवक के बारे में उन्होंने बताया कि वह समाजसेवी चंदन सिंह के भतीजे हैं और उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। विकास सिंह ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के बार एवं पब में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। गौरतलब है कि शनिवार देर रात बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में दो गुटों के बीच विवाद के दौरान चाकूबाजी हुई थी, जिसमें दो युवक घायल हो गए थे। मामले की जांच बिष्टुपुर थाना पुलिस कर रही है।

    बिरसानगर में तेज रफ्तार 407 का कहर: चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त, चालक फरार

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    जमशेदपुर: श्री श्री सिद्धेश्वरी श्मशान काली मंदिर में कामाख्या योनि स्वरूपा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

    सलगझरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका; मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग

    ब्रेन मलेरिया पीड़ित मरीजों से मिले उपायुक्त, कहा- सभी की स्थिति स्थिर, बेहतर इलाज सुनिश्चित करें अस्पताल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.