Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड  : हमारी सरकार बनी तो सभी घुसपैठियों को करेंगे बाहर : बाबूलाल मरांडी 
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    झारखंड  : हमारी सरकार बनी तो सभी घुसपैठियों को करेंगे बाहर : बाबूलाल मरांडी 

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    झारखंड  : हमारी सरकार बनी तो सभी घुसपैठियों को करेंगे बाहर , बाबूलाल मरांडी 
    झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा गरमाने लगा है। भाजपा इस मुद्दे को चुनावी मुद्दे के रूप में आगे ला रही है। बीजेपी विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने एक जनसभा में कहा है कि अगर झारखंड में भाजपा की सरकार आयी तो एनआरसी पर सबसे पहले काम होगा।

    झारखंड में बांग्लादेशी कर रहे हैं प्रवेश ?

    झारखंड में बहुत सारे बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवेश कर रहे हैं। सबसे पहले झारखंड में प्रवेश करने वाले ऐसे लोगों को बाहर निकाला जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल की उपलब्धियां गिनाने वाले इस कार्यक्रम में बाबूलाल मरांडी संताल परगना के साहिबगंज में थे। यहां बोरियो प्रखंड के हरिणचरा मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल ने झारखंड में बाग्लादेशी घुसपैठ को अहम मुद्दा बताया है। झारखंड से बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा सटी है। यह चिंता का कारण है कि यहां लगातार बांग्लादेश घुसपैठ बढ़ रहा है। अभी पिछले महीने ही झारखंड हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और केंद्रीय गृहमंत्रालय से बांग्लादेशी घुसपैठ के बाबत सवाल पूछा था।
    पहाड़ी और आदिम जनजाति के लोगों को निशाना बना रहे हैं घुसपैठिए

     

     

     

    बाबूलाल मरांडी ने कहा इन इलाकों में रहने वाले सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं संताल और पहाड़िया जनजाति के लोगों को यह निशाना बना रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के नेता अपने वोट बैंक की खातिर घुसपैठ को संरक्षण दे रहे हैं। बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों को सरकारी जमीन की बंदोबस्ती कर पट्टा दिलाया जा रहा है। राशन कार्ड और मतदाता सूची में उनका नाम जोड़ दिया गया है ताकि वोटबैंक का आधार बढ़ाया जा सके। झारखंड में बीजेपी की सरकार बनते ही पहला काम एनआरसी लाना होगा। घुसपैठियों को खदेड़ देंगे। घुसपैठ की वजह से साहिबगंज और पाकुड़ की डेमोग्राफी में बदलाव वाकई चिंता का विषय है।

     

     

    हाईकोर्ट में दायर की गयी है जनहित .याचिका

    इन इलाकों में बांग्लादेशी घुसपैठ की उस वक्त चर्चा तेज हुई थी जब दुमका की अंकिता और दिसंबर 2023 में बोरियो की रेबिका हत्याकांड मामले में आरोपी का नाम सामने आया था। पिछले महीने झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल एक जनहित याचिका में दावा किया गया था कि झारखंड के साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका और जामताड़ा जैसे जिलों में बांग्लादेशी नागरिकों को घुसपैठ हो रहा है। इस याचिका में यह भी बताया गया है कि कैसे इन घुसपैठियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है। बांग्लादेशी युवा स्थानीय आदिम जनजाति पहाड़िया और संताल समाज की लड़कियों से शादी कर उनकी जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एमजीएम सरकारी ब्लड बैंक में आनंद मार्ग के रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्त दान एवं उपस्थित लोगों के बीच 100 पौधा दान
    Next Article CM योगी आदित्यनाथ महारिकार्ड, ट्विटर पर फॉलोवर्स की संख्या 2.5 करोड़ पार

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.