Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड : सरकारी स्कूल के बच्चे ने बनाया कमाल का माॅडल,ऊंचे भवनों में आग लगने या अन्य आपातकालीन स्थिति करेगा कार्य,इंस्पायर अवार्ड मानक स्कीम झारखंड से हुआ चयन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखंड : सरकारी स्कूल के बच्चे ने बनाया कमाल का माॅडल,ऊंचे भवनों में आग लगने या अन्य आपातकालीन स्थिति करेगा कार्य,इंस्पायर अवार्ड मानक स्कीम झारखंड से हुआ चयन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झारखंड के इस सरकारी स्कूल के बच्चे ने बनाया कमाल का माॅडल,ऊंचे भवनों में आग लगने या अन्य आपातकालीन स्थिति करेगा कार्य,इंस्पायर अवार्ड मानक स्कीम झारखंड से हुआ है चयन जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुखड़ाडीह एक बार फिर राज्यभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

     

     

    दरअसल इस स्कूल के छात्र सायरस कुमार दत्ता ने अपनी सोच का परिचय देते हुए इमरजेंसी विंडो स्कैप लैडर नामक माॅडल बनाया है। यह विंडो स्कैप लैडर ऊंचे भवनों में आग लगने या अन्य आपातकालीन स्थिति में लोगो को सहायता कर सकता सकता है। इसके उपयोग से जान माल कम नुकसान होगा।इस माॅडल को राज्य स्तर पर पहला पुरस्कार मिला है और अब इस माॅडल का चयन भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड मानक स्कीम के तहत राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता का आयोजन जल्द ही नई दिल्ली में होगा है। छात्र सायरस कुमार दत्ता ने बताया कि इसे बनाने में काफी कम खर्च लगते है। उसने बताया कि इस उपकरण को अपने घर के दरवाजे और खिड़कियों में फिक्स कर सकते हैं। यह लोहे के ग्रिल की तरह ही बना हुआ है। उसने बताया कि इस उपकरण को लगाने से विशेष परिस्थिति में यह काफी लाभदायक होगा। छात्र – सायरस कुमार दत्ता, छात्र

     

     

     

    वही इस उपकरण को बनाने में छात्र सायरस कुमार दत्ता को उसके विज्ञान की शिक्षिका कल्पना भगत ने काफी मदद की हैं। शिक्षिका कल्पना भगत ने बताया कि इसे बनाने मे अतिरिक्त कोई खर्च वहन नही करना होगा। बस भवन में किसी एक सिरे में खिड़की की जगह यह लैडर लगा रहेगा, जो आसानी से आपातकालीन स्थिति में सीढ़ी की तरह कार्य करेगा। आपात परिस्थिति में घर के सदस्य उनके नीचे के तल्ले में आराम से उतर सकते हैं।

     

     

     

    एक खिड़की में दो-तीन सीढ़ियों की तरह ग्रिल लगा रहेगा। हाइड्रोलिक सिस्टम से यह संचालित होगा। आपातकालीन स्थिति में यह ग्रिल छिटकनी खोलने के साथ खुल जायेगा। इससे नीचे उतरा जा सकता है। वहीं अगर घर के नीचे की बिल्डिंग में आग लगी हो तो उस बिल्डिंग के इमरजेंसी विंडो स्कैप लैडर के सहारे उससे भी नीचे के भवन में आसानी से पहुंचा जा सकता है। वही इस उपकरण का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए होने पर स्कूल प्रधानाचार्य काफी खुश है और इसके लिए उन्होंने उसे बच्चों के साथ-साथ सहयोग करने वाले शिक्षिका और माता-पिता को भी बधाई और शुभकामनाएं दी है।

     

     

    बाईट – कल्पना भगत,विज्ञान शिक्षिका और अरूण कुमार, प्रधानाध्यापक
    बता दें कि पूर्वी सिंहभूम से यह एकमात्र माॅडल है, जिसका चयन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया है। और उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुखड़ाडीह पहले भी कई राज्य स्तर पर कई पुरस्कार ले चुका है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article रांची :सिनेमाघर में हाल में रिलीज हुई फिल्म Article 370 देखने पहुंचे झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्ण,,राज्यपाल ने फ़िल्म को देखकर कहा ‘इसमें देशभक्ति है’

    Related Posts

    बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा के नए परिसर का गोविंदपुर में हुआ उद्घाटन

    May 27, 2025

    जिला कांग्रेस ने पं. जवाहर लाल नेहरू के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया- आनंद बिहारी दुबे

    May 27, 2025

    सिद्धू कान्हो बस्ती में लटक रहे हाई पावर तार को टाइट किया गया

    May 27, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा के नए परिसर का गोविंदपुर में हुआ उद्घाटन

    जिला कांग्रेस ने पं. जवाहर लाल नेहरू के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया- आनंद बिहारी दुबे

    सिद्धू कान्हो बस्ती में लटक रहे हाई पावर तार को टाइट किया गया

    यूरेनियम कॉरपोरेशन लिमिटेड अस्पताल चौक के पास कंपनी मुख्य द्वार निर्माण को लेकर विवाद गहराया

    पूर्वी सिंहभूम जिले के नए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पुष्प-गुष्छ देकर किया गया सम्मानित

    लोगों को नए उपायुक्त से उम्मीद

    राजा कालिंदी ने यूसिल सी एम डी के पी ए सुरोजित दास पर लगाया गंभीर आरोप

    मेकॉन की टीम ने किया आईसीसी प्लांट का दौरा

    उपायुक्त चंदन कुमार ने पदभार ग्रहण कर समाहरणालय परिसर का किया अवलोकन

    मानगो पेयजल परियोजना के 10 वर्षों के कार्यकलापों की होगी जांच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.