Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड के मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने पेश किया राजनीतिक सुचिता का उदाहरण
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय संवाद विशेष

    झारखंड के मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने पेश किया राजनीतिक सुचिता का उदाहरण

    News DeskBy News DeskOctober 30, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड के मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने पेश किया राजनीतिक सुचिता का उदाहरण
    देवानंद सिंह आज राजनीति के मायने भले ही बदल गए हों और पक्ष विपक्ष के नेता एक दूसरे को फूटी आंख न सुहाते हों, लेकिन हमारे देश में कुछ नेता ऐसे भी हैं, जो अपनी व्यवहार कुशलता और राजनीतिक नैतिकता को बनाए हुए हैं। ऐसा ही, वाक्या गत दिनों झारखंड की राजधानी में देखने को मिला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिस तरह पूर्व नगर विकास मंत्री और भाजपा विधायक सीपी सिंह को हरमू में बने नव निर्मित पार्क के उद्घाटन कार्यक्रम में खुद कार ड्राइव लेकर गए, वह अपने आप में राजनीतिक द्वेष रखने वालों के लिए बहुत बड़ी सीख है। सीपी सिंह इसीलिए नाराज थे, क्योंकि उन्हें पार्क के उद्घाटन कार्यक्रम का आमंत्रण नहीं मिला था, जिसकी पीड़ा उन्होंने नागाबाबा खटाल में बने वेजिटेबल मार्केट के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जब वह नगर विकास मंत्री थे, तो उन्होंने पटेल पार्क के लिए धनराशि मंजूर की थी। उस वक्त वहां निजी विद्यालय बनाने की तैयारी थी। आज पार्क भी बन गया है, लेकिन दुर्भाग्य देखो कि उन्हें उद्घाटन कार्यक्रम का आमंत्रण नहीं मिला। वेजिटेबल मार्केट के उद्घाटन के बाद जब वह मंच से नीचे उतर रहे थे तो स्वयं मुख्यमंत्री उनके पास गए और उन्होंने सीपी सिंह को कार्यक्रम में चलने को कहा। इतना ही नहीं, वह उन्हें अपनी कार में बैठाकर कार ड्राइव कर कार्यक्रम स्थल पर ले गए। शायद ही ऐसा कभी देखने को मिला हो कि किसी राज्य का मुख्यमंत्री स्वयं विरोधी दल के नेता को इतनी शालीनता से और आदर से अपने साथ कार्यक्रम स्थल पर ले गया हो। यह झारखंड के लिए भी बहुत बड़ी बात है और देश के उन सभी नेताओं के लिए भी एक सीख, जो राजनीतिक प्रतिद्वंदिता में राजनीतिक सुचिता को भूल जाते हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही नहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी इसी सुचिता और आदर्श के साथ राजनीति करते हैं। पिछले दिनों दुर्गा पूजा के दौरान जब उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम सूरज कुमार की कुछ बातों को लेकर भाजपा नेता अभय सिंह नाराज हुए तो स्वयं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी। यह एक आदर्श नेता और आदर्श सरकार का परिचायक है। ऐसा आज के समय में कहां देखने के मिलता है। जब किसी नेता को कुर्सी मिल जाती है तो वह घमंड में चूर हो जाता है। इतना घमंड हो जाता है कि उसकी डायरी से माफी नाम का शब्द ही हट जाता है। पर झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री घमंड की राजनीति को छोड़कर जिस तरह विरोधियों को भी साथ लेकर चलने की सुचिता पेश कर रहे हैं, वह एक बहुत सुंदर उदाहरण है। वह राजनेताओं को इस बात के लिए भी प्रेरित करता है कि भले ही, हमारी वैचारिक लड़ाई हो, लेकिन हमें उसे द्वेष में नहीं बदलना चाहिए बल्कि सत्ता पक्ष विपक्ष से सीखे और विपक्ष सत्ता पक्ष से सीखे, तभी समाज के सामने आदर्श राजनीति का उदाहरण पेश किया जा सकता है, जिसे झारखंड सरकार पूरा कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14 हजार केस दर्ज, 549 की मौत

    Related Posts

    आम बागान के समीप स्थित होटल ईआई डोराडो के कमरा नंबर 506 से एक युवती का फंदे से झूलता शव मिलने के बाद सनसनी

    May 12, 2025

    हर एक मनुष्य को शारीरिक-मानसिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है

    May 12, 2025

    फिर आएगा गौरी : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सबक

    May 12, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आम बागान के समीप स्थित होटल ईआई डोराडो के कमरा नंबर 506 से एक युवती का फंदे से झूलता शव मिलने के बाद सनसनी

    हर एक मनुष्य को शारीरिक-मानसिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है

    फिर आएगा गौरी : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सबक

    बौद्ध धर्म का उदय-प्रसार और बौद्ध स्मारक के संरक्षण की आवश्यकता

    संघर्ष विराम कूटनीतिक राहत या अस्थायी विराम?

    सरायकेला थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर असामाजिक तत्वों ने साप्ताहिक हाट बाजार में लगा दी आग

    तेली साहू समाज गोलमुरी क्षेत्र ने मनाया कर्मा जयंती, कार्यकम का उद्घाटन पूर्णिमा साहू और दिनेश कुमार ने किया

    हेलमेट और कागजात की चेकिंग के बाद भी लोगो से पैसे की मांग करती हैं पुलिस – सरदार शैलेन्द्र सिँह

    आदित्यपुर में एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की बैठक संपन्न, सदस्यों को भ्रष्टाचार मुक्त समाज निर्माण का दिया निर्देश

    हाता बिरसा चौक में बनेगा 4.50 करोड़ की लागत से बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स, विधायक संजीव सरदार ने किया भूमि पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.