Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजकीय श्रावणी मेला, 2024 का विधिवत हुआ उदघाटन
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म बिहार मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    राजकीय श्रावणी मेला, 2024 का विधिवत हुआ उदघाटन

    News DeskBy News DeskJuly 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजकीय श्रावणी मेला, 2024 का विधिवत हुआ उदघाटन

    राष्ट्र संवद संवाददाता

    मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखण्ड श्री मिथलेश कुमार ठाकुर एवं मंत्री कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता तथा आपदा प्रबंधन विभाग श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह द्वारा संयुक्त रूप से श्रावणी मेला, 2024 का उद्घाटन किया गया। इस दौरान झारखण्ड सीमा पर अवस्थित दुम्मा कांवरिया पथ श्रावणी मेला का विधि-विधान पूर्वक शुभारंभ कराने हेतु 11 वैदिक पुरोहितों द्वारा बाबा बैद्यनाथ की पूजा के साथ विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला, 2024 का विधिवत शुभारंभ किया गया।

    इसके अलावे कार्यक्र्रम के दौरान मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखण्ड सरकार श्री मिथिलेश ठाकुर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पावन व पवित्र श्रावणी मेला का शुभारंभ आज से हो रहा है। ऐसे में कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जायेगा। आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में बाबा नगरी देवघर आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। राज्य सरकार व जिला प्रशासन के साथ-साथ हम सभी के लिए यह अवसर है कि वे अपनी जिम्मेदारियों को समझें। आइये कदम से कदम मिलाकर चलें और अपने पुनीत कर्तव्य का पालन करें। देवघर अपने भव्य स्वरूप के साथ बाबाधाम आने वाले सभी कांवरियों के अभिनंदन के लिए तैयार है। वहीं सूचना है कि पिछले वर्ष की तुलना में अबकि दोगुना श्रद्धालुओं की आने की संभावना है। ऐसे में सभी मिलकर मेले का सफलता से आयोजन करें, ताकि यहां आने वाले देवतुल्य श्रद्धालु एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें।

     

     

    कार्यक्रम के दौरान मंत्री कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता तथा आपदा प्रबंधन विभाग श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि श्रावणी मेला राज्य ही नहीं देश मे एक विशिष्ठ पहचान रखती है। हम सबों का उद्देश्य है देवघर आने वाले कांवरियों की सुविधा और सरलता पूर्वक जलार्पण करवाया जाए, ताकि यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु एक सुखद अनुभूति लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें।
    इस अवसर पर पर्यटन सचिव श्री मनोज कुमार, बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्री मुन्नम संजय, पुलिस अधीक्षक श्री अजीत पीटर डुंगडूग, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर श्रीमती सागरी बराल, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर श्री आशीष अग्रवाल, जिला नजारत उपसमाहर्ता श्री शैलेष कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार विद्यार्थी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार विद्यार्थी व संबंधित विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व कर्मी आदि उपस्थित थे।

    2024 का विधिवत हुआ उदघाटन राजकीय श्रावणी मेला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकेशन एवं फोटो सहित अवैध खनन की शिकायत ,प्रशासनिक कार्रवाई शून्य
    Next Article यूपी और उत्तराखंड सरकार के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

    Related Posts

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    August 5, 2026

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    August 5, 2026

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    एचसीएल के पूर्व सीएमडी संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्रित किया

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने अंगुल में रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त एकत्र

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त जमा

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले: विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर गंभीर सवाल: पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच व स्पष्टीकरण की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.