Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत स्वर्ण जयंती वर्ष के लिए आयोजन समिति में अध्यक्ष बनी पद्मश्री छुटनी महतो और उपाध्यक्ष बने पद्मश्री डॉ जानुम सिंह सोय
    Breaking News Business Headlines कारोबार खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राष्ट्रीय

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत स्वर्ण जयंती वर्ष के लिए आयोजन समिति में अध्यक्ष बनी पद्मश्री छुटनी महतो और उपाध्यक्ष बने पद्मश्री डॉ जानुम सिंह सोय

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत स्वर्ण जयंती वर्ष के लिए आयोजन समिति में अध्यक्ष बनी पद्मश्री छुटनी महतो और उपाध्यक्ष बने पद्मश्री डॉ जानुम सिंह सोय
    _____________________________
    ग्राहक के हित और जागरूकता के विषय में कार्य करने वाली संस्था अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का 50 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश मे स्वर्ण जयंती समारोह समिति बनाकर स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जा रहा है ,यह स्वर्ण जयंती वर्ष है। इस उल्लेखनीय वर्ष के लिए आयोजन समिति के गठन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रान्त बैठक का आयोजन
    आज दिनांक 24 दिसंबर 2023 को होटल मेरिडियन सभागार ,स्टेशन रोड में आयोजित किया गया। यह बैठक तीन सत्र में सम्पन्न हुई।
    बैठक का शुभारंभ मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

     

    इस अवसर पर आमंत्रित अतिथि रही पद्यश्री छुटनी महतो , पद्यश्री जानुम सिंह सोय, समाजसेवी डॉ कविता परमार , डाॅ बिनोद एक्का, शिक्षाविद ऐंजिल उपाध्याय।
    विषय प्रवेश कराते हुए संगठन मंत्री श्री शिवाजी क्रांति ने कहा कि सामाजिक समता हेतु ग्राहकीय जागरूकता एक अनिवार्य विषय है जिस पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत कार्य करता है और पचास वर्षों की सफल यात्रा के बाद संगठन इस पर अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है।

     

    वृत्त निवेदन करते हुए प्रांत सचिव डॉक्टर कल्याणी ने जून 2022 से अब तक के कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
    डॉक्टर विनोद एक्का ने कहा कि झारखंड आंदोलन की भूमि है पर दुखद है कि जनता सदैव शोषण का शिकार रही है। ऐसे परिप्रेक्ष्य में ग्राहक पंचायत जैसी संस्था की अनिवार्यता से इंकार नहीं किया जा सकता है ।
    परिवार की सुदृढ आर्थिक व्यवस्था में सजग महिला ग्राहक की भूमिका पर बोलते हुए डॉक्टर कविता परमार ने कहा कि महिलाओं को आत्मसंयम और परिपक्व सोच रखना होगा ताकि वह दिखावे की संस्कृति से दूर रहें ।

     

     

    द्वितीय सत्र में प्रांत की उपाध्यक्ष बिमला हेंब्रम जी ने स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति की घोषणा की।सभी सम्मानित सदस्यों को उत्तरीय भेंटकर उनका सम्मान किया गया।
    पद्मश्री छुटनी महतो को स्वर्ण जयंती अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया ।
    प्रांत संगठन मंत्री श्री शिवाजी क्रांति ने प्रांत सह सचिव पद के लिए अधिवक्ता अरविंद राणा और प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल जी के नाम की घोषणा की।
    विधि आयाम पर रवि प्रकाश सिंह और महिला आयाम की योजनाओं पर डॉक्टर कल्याणी ने प्रकाश डाला। आगामी योजनाओं की जानकारी आयोजन समिति के सचिव श्री आर अजय कुमार जी ने दिया। उपभोक्ता फोरम पर अधिवक्ता बबलू कुमार ने प्रकाश डाला।

     

     

    तृतीय सत्र में डॉक्टर रजनी रंजन ने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि पंचमहाभूत महाप्राण को अपने जीवन में अंगीकार करना होगा।

    ऑनलाइन खरीदारी में समझदारी विषय पर विचार प्रकट करते हुए ऐंजल उपाध्याय जी ने कहा कि स्वदेशीकरण को अपनाने की जरूरत है ।

    अपनी बात कहते हुए स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति के उपाध्यक्ष पद्यश्री जानुम सिंह सोय ने शुभकामना देते हुए कहा कि संगठन का यह स्वर्ण जयंती वर्ष सुखद हो और झारखण्ड के ग्रामीण समुदाय को भी इस संगठन का सहयोग मिले।
    स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति की अध्यक्ष पद्मश्री छुटनी महतो जी ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए इस संगठन से जुड़ने पर हर्ष व्यक्त किया।साथ ही उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के बीच भी गोष्ठी और विचार-विमर्श करने पर बल दिया।
    पाथेय दिया संगठन के पालक अधिकारी श्री आनंद तुलस्यान जी ने।
    तीनों सत्र की शुरुआत में
    ग्राहक गीत और स्वर्ण जयंती वर्ष गीत प्रस्तुत किया डॉली परिहार ने।
    प्रथम सत्र का संचालन अधिवक्ता रवि प्रकाश सिंह, द्वितीय सत्र का डॉक्टर कल्याणी कबीर और तृतीय सत्र का डॉक्टर अनीता शर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रांत सहसचिव अरविंद राणा जी ने किया। इस बैठक में पूर्वी सिंहभूम अध्यक्ष पप्पू सिंह, उपाध्यक्ष कृष्णा सिन्हा, डॉली परिहार, पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम प्रमुख सरिता सिंह,सह प्रमुख सुकृति बनर्जी,सोमा बनर्जी, चंदन जायसवाल , नेहारानी खत्री, सुदीप्ता जेठी राउत, सुष्मिता की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    व्यवस्था पक्ष में कोष आयाम प्रमुख श्री चंद्रनाथ बनर्जी, अंकेश भुईंया,वेंकटेश,
    रोहित , सौरभ राय, किशन नायर , चंचल लकड़ा की विशेष भूमिका रही।
    =========================

    *अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत
    झारखंड प्रांत स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति इस प्रकार है
    ●अध्यक्ष– पद्यश्री छुटनी महतो जी(सरायकेला)
    ●उपाध्यक्ष– पद्यश्री डॉक्टर जानुम सिंह सोय जी ( घाटशिला),
    एंजेल उपाध्याय जी( जमशेदपुर),
    श्रीमती नंदा सिंह जी ( धनबाद),
    डॉक्टर विनोद एक्का जी( धनबाद)

    ●सचिव — आर अजय जी( रांची )
    ●सह सचिव – डॉक्टर अनीता शर्मा जी(जमशेदपुर)

    ●कार्यालय प्रमुख – श्री शंभू जायसवाल जी ( जमशेदपुर)

    ●सम्मानित सदस्य ~
    1.श्री पप्पू सिंह जी , पूर्वी सिंहभूम
    2.सरिता सिंह जी, पूर्वी सिंहभूम
    3.रूबी लाल जी, जमशेदपुर
    4.डॉक्टर रजनी रंजन जी ,सरायकेला
    5. आई पी एस अरुण उरांव जी,रांची
    6.श्यामसुंदर महतो जी, रांची
    7.सोनू साव जी, रांची
    8.पंचम एक्का जी , गुमला
    9.निरंजन सवासी जी, सिमडेगा
    10.श्रीकांत श्रीवास्तव जी, सिमडेगा
    11. गया प्रसाद शाह जी , दुमका
    12.नेहा रानी खत्री जी ,चाईबासा
    13. श्री गौतम चौधरी जी,रांची

    रवि प्रकाश सिंह
    प्रान्त

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत स्वर्ण जयंती वर्ष के लिए आयोजन समिति में अध्यक्ष बनी पद्मश्री छुटनी महतो और उपाध्यक्ष बने पद्मश्री डॉ जानुम सिंह सोय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 1533 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट के साथ कंबल का किया वितरण..
    Next Article अयोध्या में भगवान राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बैठक

    Related Posts

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    May 19, 2026

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    May 19, 2026

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा को कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.