जदयू पूर्व प्रखण्ड उपाध्यक्ष नंद कुमार चौरसिया का असामयिक निधन से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर!
बेगूसराय : भगवानपुर प्रखण्ड जदयू के पूर्व उपाध्यक्ष नंद कुमार चौरसिया का असामयिक निधन (हार्ड एटैक )हो जाने से हो गई । इसकी खबर पाते ही परिजनों सहित जदयू कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौर गई ।इधर जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष डॉ सुंदेश्वर प्रसाद सिंह, गुलशन कुमार, महिला नेत्री सुमनलता , मीरा देवी उनके पैतृक आवास संजात पहुँच कर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया । और उनके आत्मा की शांति के लिए ईस्वर से कामना की । नंद चौरसिया के निधनं पर जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष सुंदेश्वर प्रसाद सिंह ,एवं महिला नेत्री सुमनलता ने कहा कि इनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है।

