Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेगूसराय जिला के बछवाड़ा प्रखंड में जनसुराज की हुई बैठक।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    बेगूसराय जिला के बछवाड़ा प्रखंड में जनसुराज की हुई बैठक।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadApril 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चंदन शर्मा की रिपोर्ट

    बछवाड़ा, बेगूसराय:बेगूसराय जिला के बछवाड़ा प्रखंड स्थित रानी-1 पंचायत के सुमेधा विवाह भवन में जनसुराज प्रखंड कार्यवाहक समिति और जनसुराज वाहिनी की बैठक का आयोजन जन सुराज केप्रखंड अध्यक्ष राजीव चौधरी की अध्यक्षता में किया गया । बैठक में शामिल जन सुराज जिला सभापति आर एन सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनसुराज के सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास के उद्देश्य के साथ हम सभी यहां इकट्ठे हुए हैं और इसमें राजनीतिक प्रतिनिधियों, युवाओं, किसानों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही बिहार के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक जीवन के बेहतर कल को हम सभी लोग देख सकते हैं। बैठक में उपस्थित जनसुराज टीम के वरिष्ठ सदस्य वैद्यनाथ और युवा साथी रिषभ और निरुपम ने जन सुराज वाहिनी के उद्देश्यों और लक्ष्यों पर चर्चा की । जनसुराज जिला कार्यवाहक समिति के सदस्यों में जिला उपाध्यक्ष किरण देवी, तेघड़ा अनुमंडल सचिव अवधेश प्रसाद जायसवाल, तेघड़ा अनुमंडल युवा अध्यक्ष अजय कुमार राय, डा. आनंद, जनसुराज जिला महिला सामाजिक कार्यकर्ता कामिनी कुमारी ने अपनी भागीदारियों पर चर्चा की। प्रखंड कार्यवाहक समिति के सदस्यों में प्रखंड अध्यक्ष राजीव चौधरी ने बैठक में मौजूद सभी सदस्यों का अभिवादन करते हुए बछवारा प्रखंड में सही सोच सही लोग और सामूहिक प्रयास के एकजुट विश्वास के साथ आगे बढ़ने पर अपने विचार रखे । प्रखंड महिला अध्यक्ष सरस्वती देवी ने महिलाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज के बेहतर कल को देख सकते हैं । यूथ क्लब प्रखंड संयोजक अमित यादव और महफूज आलम ने जन सुराज यूथ क्लब से जुड़े हुए युवा साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं का जोश हमेशा जनसुराज की नींव को मजबूत करता रहेगा ।
    बैठक को संबोधित करते हुए डीपीओसी नेमत अली ने कहा कि जनसुराज गांव गांव जाकर अपने कार्यक्रम और उद्देश्य के बारे में जानकारी दे रही है और लोगों को जनसुराज के अभियान से जुड़ने की अपील कर रही है अगर बिहार में बदलाव करना चाहते हैं तो जनसुराज को साथ दीजिए।वही डीपीआर सुमित सांगवान ने कहा कि जनसुराज बिहार के आम जनता के हित के लिए लगातार लोगों को जागरूक कर बिहार में बदलाव और खुशहाली लानी चाहती है,कैसे बिहार के युवाओं का बेरोजगारी दूर हो बिहार तरक्की और प्रगति के पथ पर अग्रसर हो इस के लिए लगातार जनसूराज की टीम रात दिन इस पर काम कर रही है।आइए हम सब मिलकर बिहार की गौरव को बढ़ाने के लिए हमारा साथ दीजिए।इस प्रकार जनसुराज बेगूसराय टीम की ओर से डीपीओसी नेमत अली व डीपीआर सुमित सांगवान और सागर श्रेष्ठ के नेतृत्व में बैठक में मौजूद करीब 100 सदस्यों की उपस्थित के साथ जन सुराज बछवाड़ा प्रखंड कार्यवाहक समिति व जन सुराज वाहिनी बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article भीषण गर्मी को लेकर आंगनवाड़ी केंद्र का संचालन सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक ही चलेंगे ।

    Related Posts

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    July 18, 2026

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.