लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का प्रचार खत्म, 19 अप्रैल को बिहार के 4 जिलों में इलेक्शन, जानें राज्य से जुड़ी हर जानकारी
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का प्रचार खत्म, 19 अप्रैल को बिहार के 4 जिलों में इलेक्शन, जानें राज्य से जुड़ी हर जानकारी
बिहार लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़े कार्यक्रम की जानकारी हमारे पाठक को आसानी से मिल जाएंगी। वहीं अगर हमारे पाठक बिहार से हैं तो उनके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि वो अपने जिले में कब और किस चरण में मतदान कर सकते हैं।
ये साल लोकसभा चुनाव 2024 का साल है। भारत के लोग अपने मत का इस्तेमाल करेंगे और तय करेंगे कि केंद्र में कौन सी पार्टी सरकार बनाएगी। लोकसभा चुनाव 2024 कुल सात चरणों में आयोजित किए जाएंगे, पहला चरण 19 अप्रैल से शुरू होगा और अंतिम चरण 1 जून, 2024 को शुरू होगा, वोटों की गिनती 4 जून, 2024 को होगी। हम यहां हार लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम, चरण, सीटों और उम्मीदवारों की सूची पर एक नज़र डालने की कोशिश करेंगे और जानेंगे की बिहार में कब-कब कितने चरणों में चुनाव होने वाले हैं।
बिहार लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़े कार्यक्रम की जानकारी हमारे पाठक को आसानी से मिल जाएंगी। वहीं अगर हमारे पाठक बिहार से हैं तो उनके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि वो अपने जिले में कब और किस चरण में मतदान कर सकते हैं। बिहार लोकसभा चुनाव 2024 की बात करें तो इसकी 40 सीटों के लिए मतदान नहीं किया जाएगा। कुल 7 चरणों में 40 लोगों के किस्मत का फैसला होगा।
बिहार में जिन 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा, वो निम्नलिखित है।
औरंगाबाद
गया
नवादा
जमुई
किशनगंज
कटिहार
पूर्णिया
भागलपुर
बांका
झंझारपुर
सुपौल
अररिया
मधेपुरा
खगरिया
दरभंगा
उजियारपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र
समस्तीपुर
बेगूसराय
मुंगेर
सीतामढ़ी
मधुबनी
मुजफ्फरपुर
सारण
हाजीपुर
वाल्मिकीनगर
पश्चिम चंपारण
पूर्वी चंपारण
शिवहर
वैशाली
गोपालगंज
सिवान
महाराजगंज
नालन्दा
पटना साहिब
पाटलिपुत्र
आरा
बक्सर
सासाराम
काराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र
जहानाबाद
बिहार लोकसभा चुनाव 2024 में 7 चरणों में चुनाव
बिहार लोकसभा चुनाव 2024 के पहले और दूसरे चरण में नौ सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 19 अप्रैल को औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में वोट डाले जाएंगे और 26 अप्रैल को किशनगंज,कटिहार, पूर्णिया, बांका और भागलपुर में वोट डाले जाएंगे। अन्य पंद्रह सीटों पर वोटिंग तीसरे, चौथे और पांचवें चरण में होगी- 7 मई को झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में वोटिंग होगी। 13 मई को दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में वोटिंग होगी। 20 मई को सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर में वोट डाले जायेंगे। कुल 40 सीटों में से शेष सीटों के लिए मतदान छठे और सातवें चरण में होगा। 25 मई को वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में है। 1 जून को नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में वोट डाले जाएंगे.