जामताड़ा सहित झारखंड में बढ़ते साइबर क्राइम के रोकथाम के लिए विधायक ने सदन में उठाया मामला
जामताड़ा| झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी झारखंड विधानसभा में शून्यकाल के माध्यम से जामताड़ा के मिहिजाम, पगड़ाडीह ,मुरलीपहाड़ी एवं गोपालपुर में प्रतिभावान खिलाड़ियों के हित को देखते हुए सरकार से उक्त सभी जगहों पर इनडोर स्टेडियम की मांग रखी। मौके पर विधायक ने कहा कि उनके क्षेत्र में खिलाड़ियों की अच्छी तादाद है, लेकिन संसाधनों के घोर अभाव में खिलाड़ियों को तैयारी के लिए बाहरी जिलों का रुख करना पड़ता है। इंडोर स्टेडियम होने से कई प्रतिभाओं को इसका लाभ मिलेगा, जिससे वह जिले का नाम भी रोशन करेंगे।विधायक ने सदन में तारांकित प्रश्न के माध्यम से झारखंड सहित जामताड़ा में बढ़ते साइबर क्राइम का मामला उठाया। मौके पर विधायक ने प्रश्न के माध्यम से सरकार से पूछा कि झारखंड में साइबर थाना खोले जाने के पहले साइबर क्राइम की संख्या कम थी| जबकि अभी संख्या बहुत बढ़ गई है और साइबरक्राइम में लिप्त अपराधियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है| खासकर देवघर ,जामताड़ा ,दुमका एवं गिरिडीह में दिन-प्रतिदिन साइबर क्राइम चरम सीमा पर है। ऐसे में क्यों नहीं सरकार स्वतंत्र रूप से साइबर क्राइम टास्क फोर्स का गठन कर उन्हें आधुनिक एवं तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करने का विचार रखती है। सरकार ने भी प्रश्न के जवाब को स्वीकार करते हुए बताया कि ज्यादातर साइबर क्राइम की घटना जागरूकता के अभाव में पुलिस द्वारा व्यक्तिगत टाटा साइबर अपराध से साझा करने के कारण घट रही है। आम जनता में साइबर क्राइम के modus operandi की जानकारी देते हुए साइबर जागरूकता फैलाई जा रही है। परंतु हमारी सरकार साइबर क्राइम के रोकथाम के लिए प्रोएक्टिव प्रयास एवं विशेष अभियान में लगी हुई है|जिससे संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी में बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में हमारा राज्य साइबर क्राइम से मुक्त होगा|