वृद्ध दंपति ने बीडीओ से लगाया मदद की गुहार
**मौके से बीडीओ ने दंपति को अनाज, कंबल समेत अन्य चीजों का दिया लाभ*
नारायणपुर(जामताड़ा):
नारायणपुर प्रखण्ड कार्यलय में गुरुवार को प्रखण्ड क्षेत्र के नारोडीह पंचायत अंतर्गत लोधरिया ग्राम की एक वृद्ध दंपति प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से मदद की गुहार लगाने पहुँचे |वृद्ध दंपति मिर्जा मरांडी एवम उसकी पत्नी हुकनि किस्कू ने बताया कि हमारा राशनकार्ड नही बना है जिसकारण हमे राशन नही मिलता|हमे अनाज की बहुत दिक्कत है |दंपति ने बताया कि उनकी पत्नी का आधारकार्ड भी नही बना है |दंपति को वृद्धा पेंशन भी नही मिल रहा है |जब वृद्ध दंपति ने अपने इन परेशानियों को बीडीओ श्री महेश्वरी प्रसाद यादव को सुनाया तो इसपर बीडीओ श्री यादव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए वृद्ध दंपति को अनाज ,कंबल, दिए |वहीँ बीडीओ श्री यादव के पहल पर मौके से ही प्रज्ञा केंद्र में दंपति का आधार बनाने के लिए प्रक्रिया की गई |
क्या कहते है बीडीओ:इस विषय मे प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्री महेश्वरी प्रसाद यादव ने कहा कि गुरुवार को लोधरिया के एक वृद्ध दंपति अपने परेशानियों को लेकर प्रखण्ड कार्यलय आए थे |तत्काल दंपति को अनाज ,कंबल दिए गए |दंपति का आधार नही था जिसको तत्काल प्रज्ञा केंद्र में बनाने की प्रक्रिया की गई |एक सप्ताह के बाद दंपति का आधार कार्ड बनकर आ जाने पर बैंक खाता खोलकर पेंशन स्वीकृति की प्रक्रिया की जाएगी |
वहीँ बीडीओ द्वारा तत्काल वृद्ध दंपति को मदद किए जाने से दंपति ने ख़ुशी जाहिर किए |
वहीँ प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी का नियमित कार्यलय में उपस्थित नही रहने के कारण प्रखण्ड क्षेत्र के लोगों को आपूर्ति विभाग से संबंधित कार्यो को करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है |प्रखण्ड के लोगों ने जिला प्रसाशन से प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी के नियमित कार्यलय में उपस्थित रहने के लिए सकारात्मक पहल करने की मांग किए है |