प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी और पर्यवेक्षक नियुक्त
संवाददाता
जामताड़ा: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा के संगठन मंत्री विद्या सागर ने बताया कि जामताड़ा जिले के 8 अंचल इकाई का चुनाव अप्रैल में चार चरणों में और जिला इकाई का चुनाव मई के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा। इसके लिए जिला अध्यक्ष शशि शेखर सिंह और महासचिव महेश्वर घोष की सहमति से चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। पत्र के द्वारा सभी अंचल के अध्यक्ष और सचिव को अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। प्रत्येक अंचल के चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी, पर्यवेक्षक और संचालनकर्ता नियुक्त किया गया है। संचालनकर्ता के द्वारा अंचल स्तर पर चुनाव संचालन समिति का गठन किया जाएगा। नारायणपुर अंचल के लिए दुर्गेश कुमार दुबे को चुनाव प्रभारी, संजय सिंह को पर्यवेक्षक, राजेश सिन्हा को संचालनकर्ता बनाया गया है। नाला और गेड़िया अंचल के लिए सरोज खरवार को चुनाव प्रभारी, द्वारिका राम को पर्यवेक्षक, गेड़िया अंचल के लिए वैद्यनाथ पाल व परिमल मरांडी तथा नाला अंचल के लिए खगेंद्रनाथ घोष व संजीव ठाकुर को संचालनकर्ता बनाया गया है। करमाटांड – विद्या सागर अंचल के लिए अजय कुमार को चुनाव प्रभारी, राकेश कांत रौशन को पर्यवेक्षक, उदय नारायण प्रसाद को संचालनकर्ता बनाया गया है। कुंडहित अंचल के लिए मोहम्मद एस एम इमाम को चुनाव प्रभारी, हरि प्रसाद राम को पर्यवेक्षक, कृष्णा रजक को संचालनकर्ता बनाया गया है। जामताड़ा और मिहिजाम अंचल के लिए शिवपूजन शर्मा को चुनाव प्रभारी, रंजीत कुमार को पर्यवेक्षक, संजय सिंह को संचालनकर्ता बनाया गया है। फतेहपुर अंचल के लिए वैद्यनाथ पाल को चुनाव प्रभारी, सुब्रत चौधरी को पर्यवेक्षक, सुकदेव सोरेन को संचालनकर्ता बनाया गया है।
नारायणपुर एवं नाला-गेड़िया अंचल के लिए 3 अप्रैल, करमाटांड एवं कुण्डहित अंचल के लिए 10 अप्रैल, जामताड़ा- मिहिजाम अंचल के लिए 17 अप्रैल एवं फतेहपुर अंचल के लिए चुनाव 24 अप्रैल को होगा। जिला संगठन मंत्री विद्या सागर ने शिक्षकों को अपने मताधिकार का प्रयोग कर संगठन के लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की।