Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दहेज प्रथा समाप्त करने के लिए 4 जिलों में चलाया जाएगा अभियान
    Breaking News झारखंड

    दहेज प्रथा समाप्त करने के लिए 4 जिलों में चलाया जाएगा अभियान

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 8, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दहेज प्रथा समाप्त करने के लिए 4 जिलों में चलाया जाएगा अभियान

    जामताड़ा: दहेज प्रथा उन्मूलन हेतु क्षेत्रीय स्तर पर एक अभियान चलाया जाएगा जिसमें मुख्य रुप से जामताड़ा,देवघर,गिरीडीह और धनबाद जिला के समाजसेवी, बुद्धिजीवी, शिक्षाविद एवं आंदोलनकारी अपने -अपने जिला में योजना तैयार करेंगे और उसी के अनुरूप दहेज प्रथा उन्मूलन हेतु कार्य किया जाएगा। उक्त बातें शिक्षाविद एवं जन आंदोलनकारी गाजी रहमतुल्लाह रहमत ने कही। उन्होंने कहा कि इन चारों जिलों में अन्य कुप्रथाओं की तरह दहेज जैसी कुप्रथा चरम पर है जिससे समाज का ताना-बाना बिगड़ रहा है तथा गरीब एवं बेबस बाप को ना चाहते हुए भी अपनी गाढ़ी कमाई को बेटी की शादी में झोंक देना पड़ता है| फिर भी दहेज लोभी बेटे और उसके बाप की मांगें पूरी नहीं हो पाती हैं । अंततः उसे अपनी बपौती जमीन को महाजनों के हाथों या तो गिरवी रखनी पड़ती है या हमेशा के लिए बेच देनी पड़ती है। दहेज लोभी समाज ने ना जाने कितनी बेटियों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया है। गाजी रहमत ने कहा कि आए दिन बहुओं को जलाकर मार डालने अथवा उन्हें आत्महत्या पर मजबूर करने का समाचार अक्सर सुनने को मिलता है । इसका जिम्मेवार कोई और नहीं बल्कि हमारा दहेज पिशाची समाज ही है|हमें समाज के हर वर्ग के बीच जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है ताकि समाज के सभी लोगों को जागृत एवं जागरूक किया जा सके और दहेज लोभी तथा अर्थ पिशाची समाज में व्याप्त दहेज प्रथा जैसी बुराई को जड़ मूल समाप्त किया जा सके । वहीं जु़म ऐप के जरिए से अपनी विचार व्यक्त करते हुए शेख अब्दुल सलाम मदनी ने कहा कि अगर समाज के लोग इस कुप्रथा को खत्म नहीं करेंगे तो कानून का सहारा लिया जाएगा क्योंकि दहेज निषेध अधिनियम 1961 के अनुसार दहेज लेने, देने या इसके लेनदेन में सहयोग करने पर 5 वर्ष की कैद और ₹15000 के जुर्माने का प्रावधान है । उन्होंने कहा कि दहेज एक सामाजिक समस्या है जिसका उन्मूलन तभी हो सकता है जब हम संकल्प पूर्वक इसके विरुद्ध कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि संपर्क अभियान जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक चलाया जाएगा और एक सूत्रीय मिशन के तहत समाज से दहेज जैसी कुप्रथा का समापन किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि इस मुहिम को कामयाब बनाने के लिए तीन शिखर वार्ताएं कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारों जिले के विद्वत जनों के बीच हो चुकी हैं जिसमें मुख्य रूप से मौलाना नियमतुल्लाह उमरी ,मौलाना असगर अली सलफी ,मौलाना शौकत अली मौलाना ऐनुल हक फैजी ,मौलाना एहसान फैजी, तारिक अनवर मौलाना, इकबाल असरी ,मौलाना मोहम्मद कासिम नदवी ,मुफ्ती सईद आलम, मौलाना शहाबुद्दीन साकिब ,मोहम्मद फारुक, मौलाना महफूज ,अशरफ मिफ्ताही ,मौलाना इस्माइल राफई, मुफ्ती अब्बास कासमी ,हाफिज जाकिर नदवी मौलाना सद्दाम हुसैन मौलाना ,अब्दुल रकीब रहमानी, शेख जकरिया, अशरफ जामी ,सरफराज एवं अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबैंक आम लोगों से करें दोस्ताना बर्ताव:उपायुक्त
    Next Article पुस्तकालय के उद्घाटन के लिए विधायक व मंत्री फीता काट सकते हैं तो दुमका सांसद क्यों नहीं, उपायुक्त को चाहिए कि सभी को बुलाए:सोमनाथ सिंह

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.