*विधायक इरफान अंसारी ने केक काटकर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी का जन्मदिन मनाया*
*मैडम के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी पूरे जोश में है और कृषि बिल किसी भी सूरत में लागू होने नहीं देंगे*
*झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धनबाद मे आज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने केक काटकर एक दूसरे को सोनिया गांधी जी के जन्मदिन की बधाई दी। मौके पर विधायक जी ने कहा की देश में किसानों पर हो रहे जुल्म और केंद्र सरकार द्वारा कृषि बिल के विरोध में मैडम का जन्मदिन धूमधाम से नहीं मनाने का निर्णय लिया गया है।साथ ही कहा कि सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस अच्छा कर रही है और हम पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। मैडम ने जनहित को देखते हुए राजनीति में आना स्वीकार किया था।इसलिए हमें भी उनके द्वारा स्थापित आदर्शों पर चलकर राजनीति के माध्यम से जनसेवा करनी चाहिए।*