*झारखंड का बजट मील का पत्थर साबित होगा-इरफान अंसारी*
*झारखंड का बजट अब तक का सबसे बेहतर बजट… सभी वर्गों का रखा गया ख्याल*
*बजट का सारा पैसा जनता के विकास पर खर्च होगा*
*झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने झारखंड सरकार द्वारा 91270 करोड़ रुपए का बजट को अब तक का सबसे अच्छा बजट करार दिया और कहा की बजट में न तो कोई नया टैक्स लगाया न ही पुराने कर में वृद्धि की है। यह बजट मजदूरों, किसानों एवं गरीबों के हित के लिए पेश किया गया।इस बजट में सभी वर्गों के विकास पर जोर दिया गया है।*
*आगे विधायक जी ने कहा कि सरकार कोरोना काल से उबरने के बाद इतनी अच्छी बजट को जो पेश किया उसे भाजपा ने कभी कल्पना नहीं किया था। परंतु यह लोग विकास में हमेशा से बाधक रहे हैं और यह लोग कभी नहीं चाहते कि झारखंड का विकास हो। इन्हें यहां के गरीब गुरबा से कोई मतलब नहीं। आज भाजपा वाले ने सदन में जो हंगामा किया और खुद से बजट पेश किया वह निंदनीय है और राज को शर्मसार करने वाला है। भाजपा वालों को समझना चाहिए कि पूरा देश हम लोगों को देखता है और अगर विपक्ष ऐसी हरकतें करेगा तो समाज में कैसा संदेश जाएगा। मैं कहना चाहता हूं कि राजनीति में यह परिपाटी सही नहीं है। एक बार फिर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने राज के सभी वर्गों को ख्याल रखते हुए एक ऐसा बजट पेश किया जो जनता के हित के लिए होगा और हमें पूरा भरोसा है कि बजट का सारा पैसा जनता के विकास के लिए खर्च होगा जो आने वाले समय में यहां के लोगों को बखूबी दिखेगा।*