जामताड़ा: मंगलवार को प्रखंड सभागार कुंडहित में प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरिवर मिंज के अध्यक्षता में प्रखंड के मुखिया एवं जल सहियाओं का एसबीएम (जी),जेजेएम एवं ऑडिट की तैयारी की समीक्षात्मक बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में लगभग 45 जल सहियाओं के साथ साथ प्रखंड समन्वयक मोहम्मद रफिक हुसैन, स्वच्छता ग्राही आशीष गोप मौजूद थे.

