नईकी हड़ाम की अध्यक्षता में बाहा पर्व को लेकर बैठक
जामताड़ा | आगामी 18 फाल्गुन को आदिवासी समुदाय का बाहा पर्व को लेकर कुंडहित के थालपोता में एक बैठक आयोजित की गई| बैठक की अध्यक्षता नईकी हड़ाम शिशु मुर्मू ने किया| बैठक में पर्व को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श की गई| मालूम हो कि बाहा पर्व में पलाश फुल का काफी महत्व है| बताते चलें बाहा पर्व के दिन नईकी हड़ाम तथा माझी हड़ाम सभी के घर-घर जाकर पलाश बाहा अर्थात पलाश फूल लोगों को छिटकाते है|बदले में लोग नईकी हड़ाम व माझी हड़ाम का पैर धो कर प्रणाम करते हैं|मालूम हो बाहा एक प्रकार होली ही है|लेकिन इसमें पुष्प से ही होली खेला जाता है|मौके पर मांझी हड़ाम गुड़धो हेम्ब्रम,नयकी हड़ाम शिशु मुर्मू, परानी जयधन टुडू, परगाना शांति टुडू, जोकमांझी लवसन टुडू, गुडीत देवीश्वर टुडू, कुडम गणेश सोरेन आदि मौजूद थे|