Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें:डीसी
    Breaking News झारखंड

    कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें:डीसी

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 19, 2020Updated:October 19, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Nizam Khan

    *■ कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें:-श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.)*

    *■ ” जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं ” इसमें छिपे संदेश को समझना होगा। बचाव के उपाय से कोई भी व्यक्ति ना चुके इसे सुनिश्चित करें:-उपायुक्त*

    आज दिनांक 19 अक्टूबर 2020 को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज(भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर किए जा रहे कार्यों का समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया।

    जिसमें उपायुक्त द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों,कार्यपालक पदाधिकारी,नगर निकाय, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग से कोविड-19 को लेकर किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

    उपायुक्त ने बताया कि कोविड-19 जांच की रैंकिंग में राज्य स्तर पर जामताड़ा जिला का स्तर ठीक नहीं है, हम सभी लोगों को और ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है ताकि जांच का दायरा बढ़ाकर राज्य स्तर पर अच्छी रैंकिंग में आ सके। कहा कि इसके लिए समर्पित होकर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा की सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, मुखिया, प्रधान, वार्ड सदस्य, एनजीओ सहित अन्य लोगों को आगे आकर जागरूकता फैलाने की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से कहा कि जनप्रतिनिधियों से सहयोग लें ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग टेस्टिंग कराएं। टेस्टिंग में एकाएक हम लोग आगे बढ़ते हैं और पीछे हट जाते हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए। हम लोगों को एक साथ मिलकर आगे आकर टेस्टिंग करवाने पर जोर देना होगा।

    *सभी प्रखंडों में प्रतिदिन 200 से ज्यादा सैंपल का हो जांच,तेजी लाएं सैंपल जांच प्रक्रिया में*

    उपायुक्त ने सभी प्रखंड में प्रत्येक दिन 200 से अधिक जांच करवाने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। उपायुक्त ने संबंधित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को मोबाइलाईजेशन पर जोर देने की बात कही साथ ही कहा जिसे जो कार्य दिया गया है, वह अपना कार्य निष्ठापूर्वक करें।

    मौके पर उन्होंने आशा व्यक्त किया कि हम सभी लोग मिलकर टीम वर्क के रूप में ज्यादा मेहनत के साथ अपना कार्य समझ कर करेंगे तो निश्चित ही जामताड़ा जिले की स्थिति राज्य स्तर पर पुनः बेहतर हो सकेगी।

    *आगामी दुर्गापूजा आदि त्यौहारों को लेकर विशेष सावधानी बरतें*

    आगामी मनाए जाने वाले त्यौहार दुर्गापूजा/दशहरा, दीपावली, छठ को लेकर लेकर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।
    उपायुक्त ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर थूंकने से बचें। साथ ही कहा कि 10 वर्ष से कम आयु के लोग और 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति जो पहले से बीमार हो एवं गर्भवती महिलाएं विशेष रूप से आवश्यक और स्वास्थ्य उद्देश्य को छोड़कर घरों के अंदर हीं रहे। सही तरीके से मास्क का प्रयोग करें। साबुन से बार-बार हाथ धोएं और सैनेटाईजर का प्रयोग करें। ” जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं”इसका पालन करना जरूरी है। यह लड़ाई तभी जीती जा सकती है जब हर कोई अपना लक्ष्य और दायित्व जानता हो।

    *सभी संबंधित विभाग अगले 30 दिनों का एक्शन प्लान तैयार करें:- उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.)*

    उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.)ने कहा कि सभी संबंधित विभाग अगले 31 दिनों का एक्शन प्लान तैयार कर लें जैसे- शपथ लेना, हाथों को साबुन से बार बार धोना, मास्क लगाना, मास्क कैसे पहनना चाहिए या ग्राम सभा में लोगों को कोविड-19 के बचाव टेस्टिंग, ट्रेसिंग एवं ट्रीटमेंट के बारे में जानकारी देना। उन्होंने फॉर्मेट सी के अनुसार प्रत्येक दिन किए गए एक्टिविटी को पोर्टल में अपलोड करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया।

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार,एसीएमओ डॉ एसके मिश्रा,जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभय शंकर,जिला शिक्षा अधीक्षक श्री ब्रज मोहन,जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्रीमति कंचन कुमारी भुदोलिया, जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ सी के शाही, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति स्नेह कश्यप, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री अभय परासर,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ अजीत कुमार दुबे, डॉ दुर्गेश झा,सभी MOIC,राजीव कुमार, ईडीएम श्री बिरजू राम,डीडीएम (हेल्थ) सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय भाजपा ने की  सहयोगी  दलों के साथ की प्रेस वार्ता  कहा  कि जिले के सातों विधानसभा सीट पर होगी गठबंधन की जीत
    Next Article स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा चुनान कराने के लिए इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है:डीएम बेगूसराय

    Related Posts

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.