Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर की लेख‍िका कुमारी छाया की चौथी पुस्‍तक ‘चाय सा हमसफर’जल्‍द होगी उपलब्‍ध
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड संवाद विशेष साहित्य

    जमशेदपुर की लेख‍िका कुमारी छाया की चौथी पुस्‍तक ‘चाय सा हमसफर’जल्‍द होगी उपलब्‍ध

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जमशेदपुर की लेख‍िका कुमारी छाया की चौथी पुस्‍तक ‘चाय सा हमसफर’जल्‍द होगी उपलब्‍ध
    जमशेदपुर में पली-बढी कुमारी छाया पठन-पाठन के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। लेखिका कुमारी छाया की पुस्तक ‘चाय सा हमसफर’ जल्द ही उपलब्ध होगी। उनकी यह चौथी पुस्तक है जो सिर्फ चाय को समर्पित है। उन्हें चाय पर लिखना बहुत पसंद है। इसके पहले उनकी पहली पुस्तक “एक प्याली चाय “(2021) में आई जिसमें चाय के साथ प्रकृति पर भी कविताएं हैं।

     

     

    दूसरी पुस्तक “मेरी उम्मीद की ओर” ( 2022 ) में आई। तीसरी पुस्तक ‘जिन्दगी अभी बाकी है… ” (2023) में आई जो कि उन्होंने कैंसर पर लिखी है। लेखिका खुद भी कैंसर से लगातार लगभग तीन सालों से लड़ रही हैं। इसी क्रम में अब उनकी चौथी पुस्तक “चाय सा हमसफ़र” पाठकों को जल्द ही उपलब्ध होगी। उनकी लेखनी कैंसर से उनकी जंग में उनका पूरा सहयोग कर रही है। विज्ञान विषय में पढ़ाई के बावजूद कुमारी छाया का प्रिय विषय हिंदी रहा है। उन्हें कविताएं एवं कहानियां लिखने में ज्यादा रुचि है। वह जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखती हैं। प्रकृति से विशेष प्रेम रखती हैं। इस विषय पर उन्होंने कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडॉउन के दौरान एक कविता संग्रह लिख डाली। पुस्तक का शीर्षक एक प्याली चाय है जिसे 3 सितंबर 2021 को छत्तीसगढ़ के ऑथर्स ट्री पब्लिकेशन के द्वारा प्रकाशित किया गया था।

     

     

    पुस्तक एक प्याली चाय के प्रकाशन होने के अगले दिन ही इस पुस्तक को अमेजॉन पर बेस्ट सेलिंग रैंकिंग का टैग लग गया था। लेख‍िका बताती हैं कि मैं प्रकृति में उपस्थित सभी चीजों से प्रेरणा लेती हूं। इस तरह मैं स्वयं को भी खुश रख पाती हूं। लेखन मेरे लिए एक औषधि के समान है। इससे मैं जीवन को और भी खूबसूरती से देख पाती हूं। इसलिए हमें जीवन में घटित हर घटना से प्रेरणा लेनी चाहिए और जीवन में मिले अनुभव से सीख भी लेनी चाहिए। साथ ही जीवन को एक सुंदर रूप देने का प्रयास भी करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनभागीदारी सुनिश्चित करके प्रधानमंत्री के सिकल सेल रोग मुक्त भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की पहल:   अर्जुन मुंडा
    Next Article सिदगोड़ा सूर्य मंदिर विवाद और गहराने के आसार भाजमो पहुंचा उपायुक्त के पास

    Related Posts

    हर एक मनुष्य को शारीरिक-मानसिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है

    May 12, 2025

    फिर आएगा गौरी : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सबक

    May 12, 2025

    बौद्ध धर्म का उदय-प्रसार और बौद्ध स्मारक के संरक्षण की आवश्यकता

    May 12, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर एक मनुष्य को शारीरिक-मानसिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है

    फिर आएगा गौरी : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सबक

    बौद्ध धर्म का उदय-प्रसार और बौद्ध स्मारक के संरक्षण की आवश्यकता

    संघर्ष विराम कूटनीतिक राहत या अस्थायी विराम?

    सरायकेला थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर असामाजिक तत्वों ने साप्ताहिक हाट बाजार में लगा दी आग

    तेली साहू समाज गोलमुरी क्षेत्र ने मनाया कर्मा जयंती, कार्यकम का उद्घाटन पूर्णिमा साहू और दिनेश कुमार ने किया

    हेलमेट और कागजात की चेकिंग के बाद भी लोगो से पैसे की मांग करती हैं पुलिस – सरदार शैलेन्द्र सिँह

    आदित्यपुर में एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की बैठक संपन्न, सदस्यों को भ्रष्टाचार मुक्त समाज निर्माण का दिया निर्देश

    हाता बिरसा चौक में बनेगा 4.50 करोड़ की लागत से बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स, विधायक संजीव सरदार ने किया भूमि पूजन

    जमशेदपुर मे संभावित हवाई हमले व अन्य आपदा प्रबंधन के संबंध में मॉक ड्रिल का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.